6 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

6 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 6 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

गोल्डन ग्लोबल अवार्ड – 2020

इस साल गोल्डन ग्लोबल अवार्ड के 77 वें संस्करण का आयोजन कैलिफोर्निया में किया गया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 के विजेताओं के नामों की घोषणा की जा चुकी है। ये पुरस्कार हर साल जनवरी माह में हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा प्रदान किये जाते हैं। पहले गोल्डन ग्लोबल पुरस्कार साल 1944 में प्रदान किए गए थे। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘1917‘ को चुना गया है। इस साल सर्वक्षेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जॉकिन फोनिक्स को फिल्म जोकर के लिए प्रदान किया गया। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड रेनी जेल्वेगर को प्रदान किया गया। ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवार्ड ही सिनेमी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव – 2020

निर्वाचन आयोग द्वारा साल 2020 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में 06 जनवरी 2020 से आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव में खड़े होने के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2020 घोषित की गई है। नामांकन बापस लेने की तारीख 24 जनवरी तय की गई है। इसके लिए मतदान 08 फरवरी से आरंभ होंगे और 11 फरवरी को इसके लिए मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में 2689 स्थानों पर 13750 बूथ बनाए जाएंगे। इस बार के इस चुनाव में दिल्ली के 1,46,92,136 मतदाता भाग लेंगे। इस बार पोलिंग स्टेशनों पर मोबाइल लॉकर की सुविधा प्रदान की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव – 2015 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों (58 सामान्य औऱ 12 एससी) में से 67 पर जीत प्राप्त हुई थी। बची हुई तीन सीटें भाजपा के हिस्से में आयी थीं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?