7 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

7 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 7 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

काला पानी विवाद –

हाल ही में नेपाल की सर्वोच्च अदालत न नेपाल की सरकार को साल 1816 मे की गई सुगौली की संधि के दौरान भारत को सौंपे गए नक्शें की मूल प्रति को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को 15 दिन का समय भी दिया है। 15 दिन के अंदर नेपाल की सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नेपाल और भारत के बीच काला पानी विवाद 1816 में का गई सुगौली की संधि पर आधारित है। एक बार फिर ये सुर्खियों में आ गया है। दरअसल जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद भारत सरकार द्वारा जारी भारत के नए नक्शे पर नेपाल सरकार ने आपत्ति जताई थी। नेपाल का कहना है कि भारत ने कालापानी, लिपुलेख औऱ लिम्पियाधुरा क्षेत्रों की अपना हिस्सा दिखाया है जो कि नेपाल के क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। परंतु भारत सरकार द्वारा कहा गया कि नेपाल से लगने वाली भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किए गए हैं। कालापानी 376 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है जिसपर भारत और चीन के साथ-साथ नेपाल की भी सीमा लगती है। भारत इसे अपना हिस्सा मानता है और नेपाल इसे अपने नक्शें में दिखाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान –

भारत सरकार ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान को शुरु करने की घोषणा की है। यह अवार्ड रेडियो, अखबार और टीवी से जुड़े लोगों को देश विदेश में योग की भूमिका का प्रचार व प्रसार करने के लिए प्रदान किया जाएगा। इस बार ये पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा प्रदान किए गए। इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका, ट्राफी और एक विशेष पदक प्रदान किया जाएगा।

कर्नाटक में होगी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना –

कर्नाटक के चित्रदुर्गा स्थित चल्लकेरे में इसरो द्वारा एक अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस केंद्र को आने वाले तीन वर्षों में तैयार किए जाने की योजना है। इस योजना के लिए इसरो द्वारा 2700 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाया गया है।

रुस से एक लाख AK-203 असाल्ट राइफलें खरीदेगा भारत –

रुस से एख लाख राइफलें खरीदने के बाद अमेठी के आयुध कारखानें में साढ़े छः लाख राइफलों का निर्माण किया जाएगा। 3 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक आयुध कारखाने का उद्घाटन किया था। इसी योजना के तहत पहले चरण में रुस से एक लाख राइफलें खरीदने के बाद 6.5 लाख राइफलें भारत में बनाने की योजना है। 3.25 फीट लंबी इस राफल को लोड करने के बाद इसका कुल भार चार किलोग्राम होगा। यह राइफल मात्र एक मिनट में 600 गोलियां दाग सकती है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?