दैनिक समसामयिकी 6 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 6 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 6 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

विस्टा प्रोजेक्ट को मिली सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी –

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना में सचिवालय, संसद भवन व राजपथ सम्मिलित हैं।

ऑक्सीजन उत्पाद हेतु जारी किया गया पीएम केयर फंड –

प्रधानमंत्री केयर फंड का इस्तेमाल अब चिकित्सा हेतु ऑक्सीजन के उत्पादन में किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में 201.56 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।

पश्चिम बंगाल ने लिया विश्व बैंक से 105 मिलियन डॉलर का कर्ज –

विश्व बैंक ने पश्चिम बंगाल में जलमार्ग हेतु 105 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी प्रदान कर दी है।

अलेक्जेंडर होंगे भारत में ब्रिटेन के अगले उच्चायुक्त –

ब्रिटेन ने भारत में अपने अगले उच्चायुक्त के रूप में अलेक्जेंडर एलिस को नियुक्त किया है। इस पद पर ये सर फिलिप बार्टन का स्थान लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?