7 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

7 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 7 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार –

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 05 दिसंबर 2019 को 36 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन विजेताओं में निपाह वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज करने के दौरान जान गंवाने वाली केरल की नर्स लिनी सजीश पुथुस्सेरी का नाम भी शामिल है।

विश्व मलेरिया रिपोर्ट – 2019

04 दिसंबर 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में मलेरिया के मामलों में 2017 से साल दर साल भारी कमी दर्ज की गई है। विश्व में मलेरिया के कुल मामलों में लगभग 50 प्रतिशत मात्र 6 देशों ( नाइजीरिया, कांगो, तंजानिया, अंगोला, मोजाम्बिक, नाइजर ) में ही पाए जाते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे इसके लिए अधिक संवेदनशील होते हैं। भारत सरकार ने साल 2030 तक मलेरिया के उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित किया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?