9 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 9 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मिस यूनिवर्स – 2019

साल 2019 में अमेरिका के अटलांटा में हुई 68 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में विश्व भर की कुल 90 महिलाओं ने भाग लिया। इस बार मिस यूनिवर्स का खिताब दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी को प्राप्त हुआ। इस बार भारत की वर्तिका सिंह टॉप – 10 में भी अपनी जगह नहीं बना सकीं।

सना मॉरिन –

फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंटी रिने के इस्तेफे के बाद उनकी पार्टी ने देश की ट्रांसपोर्ट मंत्री सना मॉरिय को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। सना मॉरिन फिनलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गई हैं। 34 साल की सना वर्तमान में विश्व के किसी भी देश की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं। इससे पूर्व यह खिताब यूक्रेन के 35 वर्षीय प्रधानमंत्री ओलेस्की होंचेरुकी के नाम दर्ज था।

सऊदी अरब के रेस्तरां में अब अकेले प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं –

सदियों से सऊदी अरब में महिलाओं पर तमाम तरह की पाबंदियों के बाद हाल के कुछ वर्षों में सऊदी अऱब ने विश्न के अन्य देशों में महिलाओं को मिल रहे अधिकारों को ध्यान में रखते हुए खुद भी नियमों में नरमी बरतने की शुरुवात की है। इसी क्रम में अब सऊदी अरब ने यह घोषणा की है। इससे पहले सऊदी अरब में महिलाओं के रेस्तरां में अकेले प्रवेश करने पर प्रतिबंध था। इससे पहले रेस्तरां में महिलाओं व परिवार के लिए एक गेट और पुरुषों के लिए दूसरा गेट होता था।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?