10 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

10 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 10 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मानव विकास सूचकांक – 2019

मानव विकास सूचकांक एक सांख्यिकी सूचकांक है जिसे मानव की जीवन प्रत्याशा, शिक्षा औऱ आय सूचकांक के आधार पर तय किया जाता है। इस सूचकांक में भारत को इस बार 129 वां स्थान प्राप्त हुआ है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस सूचकांक को पहली बार साल 1990 में जारी किया गया था। इस सूचकांक के शीर्ष देश क्रमशः नॉर्वे, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड व जर्मनी हैं।

मानवाधिकार दिवस ( 10 दिसंबर ) –

प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। साल 2019 के लिए इस दिवस की थीम ‘मानवाधिकारों के लिए युवा कदम उठाएं’ रखी गई है। साल 1948 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवाधिकारों की घोषणा किए जाने के बाद से ही प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। साल 1948 में विश्व के 48 देशों द्वारा इस दिवस को मनाया गया था। भारत में 28 सितंबर 1993 को मानवाधिकार कानून अस्तित्व में आया। इसके बाद 12 अक्टूबर 1993 को भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया।

अबूधाबी को घोषित किया विश्व का प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन –

अबू धाबी ने पिछले कुछ वर्षों से अपने यहां खेलों के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया औऱ विभिन्न खेलों का आयोजन कराया। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी को यह खिताब वर्ल्ड ट्रैवल्स अवार्ड्स के 26 वें संस्करण में दिया गया।

218 त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय –

देश में बच्चों व महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 218 त्वरित अदालतों के गठन का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि इनमें से 144 अदालतें दुष्कर्म के मामलों की नियमित रूप से सुनवाई करेंगी औऱ 74 अदालतें पाक्सो एक्ट के तहत लिखे गए मामलों की सुनवाई करेंगी। इसके लिए अपर सत्र न्यायाधीश के 218 पदों का सृजन किया जाएगा। अदालतों के गठन में आने वाले खर्चे का 60 प्रतिशत केंद्र सरकार औऱ 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?