11 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

11 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 11 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

इसरो ने लांच किया RISAT -2BR1 सैटेलाइट –

इसरो ने 11 दिसंबर को रीसैट – 2 बीआऱ 1 सैटेलाइट को लांच कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इसके बाद भारत की अंतरिक्ष पर नजर पहले से अधिक बढ़ जाएगी। यह रात के अंधेरे में और खराब मौसम में भी काम करेगा। इस मिशन की उम्र पांच साल औऱ भार 628 किलो ग्राम है। इसे 576 किलोमीटर की ऊंचाई वाली कक्षा में स्थापित किया गया। इसके साथ अन्य 9 उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में रवाना किया गया। जिनमें इटली, जापान और इजराइल के उपग्रह भी शामिल हैं। भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह सैटेलाइट वेहद अहम है इसीलिए इसे खूफिया उपग्रह भी कहा जा रहा है। इसरो साल 1999 से अब तक विश्व के 33 देशों के 319 सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित कर चुका है।

आयुध संशोधन विधेयक – 2019

साल 1959 में आए हथियारों से संबंधित अधिनियम में बहुत सी विसंगतियां होने के कारण अब साल 2019 में एक नए विधेयक द्वारा उन विसंगतियों को दूर किया गया है। आर्म्स एमेंडमेंट बिल – 2019 को 09 दिसंबर को लोकसभा से औऱ 10 दिसंबर को राज्यसभा से मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके तहत अब अवैध हथियार रखने पर आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। इससे पहले इस जुर्म में उम्रकैद ( 14 साल ) की सजा का प्रावधान था। इस विधेयक के तहत साइसेंस नवीनीकरण की अवधि को तीन साल से बढ़ाकर 05 साल कर दिया गया है। साथ ही अब त्यौहार, विवाह, आदि हर्ष के मौकों पर भी फायरिंग करने पर जेल हो सकती है।

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक –

भारत द्वारा कार्बन उत्सर्जन के क्षेत्र में किए गए अहम कार्यों का ही नतीजा है कि इस सूचकांक में भारत को 9 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?