दैनिक समसामयिकी 9 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 9 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 9 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

असम मिजोरम विवाद –

मिजोरम और असम की सीमा पर हुई हिंसक झड़पों के बाद वहाँ की स्थिति बदल रही है। अब मिजोरम सरकार ने असम से लगी सीमा से अपने बलों की आधी संख्या को हटाने की घोषणा की है। इनकी जगह सीमा सुरक्षा बलों को वहाँ पर लगाया जाएगा। वहीं असम की ओर से नेशनल हाईवे संख्या – 306 से नाकाबंदी को हटा लिया गया है।

भारत के सबसे लंबे सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज की शुरुवात –

उत्तराखंड में भारत के सबसे लंबे सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया गया है। टिहरी-गढ़वाल जिले में स्थित डोबरा-चांठी पुल का उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस पुल की चौंड़ाई 7 मीटर है।

जापान का उत्तराधिकारी घोषित –

जापान ने क्राउन प्रिंस अकिशिनो को जापान के सिंहासन का उत्तराधिकारी घोषित किया। पिछले वर्ष ही जापान के नए राजा गद्दी पर बैठे थे।

रमेश लक्ष्मीनारायण बने HDFC के मुख्य सूचना अधिकारी –

HDFC बैंक के पूर्व मुख्य सूचना अधिकारी मुनीश मित्तल के इस्तीफे के करीब चार माह बाद अब बैंक ने रमेश लक्ष्मीनारायण को इस पद के लिए चुना है।

रो पैक्स सुविधा की शुरुवात –

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रो-पैक्स फेरी सुविधा की शुरुवात की है। यह सेवा गुजरात के हजीरा से घोघा तक शुरु की गई है।

ज्ञानेंद्रो निगोंबम बने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष –

मणिपुर राज्य के ज्ञानेंद्रो निगोंबम को हॉकी इंडिया का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। इस पद पर चुने जाने वाले ये पूर्वोत्तर भारत के पहले व्यक्ति हैं। इस पद पर ये मुहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे।

जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर क्या रखा जाएगा – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?