दैनिक समसामयिकी 8 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 8 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 8 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

जोसेफ बेडेन ने जीता अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव –

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव। इसमें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोसेफ बेडेन ने रिपब्लिक उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। अब इनका अमेरिका के राष्ट्रपति बनना तय है। 20 जनवरी 2021 को पद की शपथ लेने के बाद ये अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और अब तक के सबसे वृद्ध राष्ट्रपति होंगे। जोसेफ बेडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 ई. को स्क्रैंटन (पेंसिलविनिया) में हुआ था। इस आधार पर ये राष्ट्रपति बनते समय 78 वर्ष के होंगे। ये साल 1973 में पहली बार डेलावेयर से 30 वर्ष की अवस्था में निर्वाचित हुए थे। तब से अब तक ये कुल 6 बार सीनेटर रहे हैं। हाल ही में हुए चुनाव में इन्होंने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी जेम्स कॉलेब बोग्स को हराया। बेडेन बराक ओबामा के समय दो बार अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इनके राष्ट्रपति बनने के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनेंगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?