दैनिक समसामयिकी 7 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 7 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 7 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

नए मुख्य सूचना आयुक्त बने यशवर्धन कुमार सिन्हा –

आज 7 नवंबर 2020 को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को भारत का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया। साथ ही यशवर्धन सिन्हा द्वारा सरोज पुन्हानी, हीरालाल समारिया और उदय माहुरकर को अन्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया।

भारतीय ज्ञान प्रणाली हेतु उत्कृष्टता केंद्र –

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने आईआईटी खड़गपुर में भारतीय ज्ञान प्रणाली हेतु उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की।

इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सिलेंस –

केरल की राज्य सरकार ने सब्जियों व फूलों के लिए वायनाड जिले में इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की शुरुवात की।

भारत-इटली आभासी शिखर सम्मेलन –

6 नवंबर 2020 को भारत-इटली आभासी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भारत और इटली के बीच 15 समझौते सम्पन्न हुए। ये समझौते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेपे कांन्टे के बीच हुए।

भारत की ग्रीनको और इटली की सनम में समझौता –

इटली की ऊर्जा अवसंरचना फर्म सनम और भारत की अक्षय ऊर्जा कंपनी ग्रीनको के बीच समझौता हुआ है। ये समझौता भारत में हाइड्रोजन मूल्य श्रंखला को विकसित करने के लिए किया गया है।

कर्नाटक में आईटीआई को आधुनिक बनाने हेतु कार्य करेगी टाटा टेक्नालाजीज –

टाटा टेक्नालाजीज  ने कर्नाटक के 150 आईटीआई के आधुनिकीकरण हेतु राज्य सरकार से करार किया है। इस कार्य में कुल 4600 करोड़ रुपयों की लागत आयेगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?