दैनिक समसामयिकी 6 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 6 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 6 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

चीन ने लगाया भारतीय नागरिकों पर अस्थाई प्रतिबंध –

चीन की सरकार ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम कोविड-19 की समस्या के चलते उठाया गया है। भारत के साथ ही ब्रिटेन, फिलिपींस, बेल्जियम व फ्रांस भी इस सूची में शामिल हैं।

लुईस हेमिल्टन ने जीती फार्मूला वन रेस –

ब्रिटेन के रेसर लुईस हेमिल्टन ने मर्सिडीज की ओर से फार्मूला वन एमिलिया-रोमाग्ना ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है।

वाट्सअप ने लांच किया Whatsapp Pay –

वाट्सअप ने भारत में वाट्सअप पे एप को लांच किया है। वर्तमान में भारत में 40 करोड़ वाट्सअप उपयोगकर्ता हैं।

फ्लिपकार्ट ने किया मोबाइल गेमिंग स्टार्टअप मोर्चा का अधिग्रहण –

ई-कामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने हाल ही में मोबाइल गेमिंग स्टार्टअप मोर्चा का अधिग्रहण किया। जो पहला लाइव सोशल गेमिंग प्लेटफार्म हैलो प्ले चलाता है।

इंटरनेशनल डेब्यू से पहले 100 IPL खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने सूर्यकुमार यादव –

IPL में मुम्बई इंडियंस की ओर से खेलने वाले सूर्यकुमार यादव बिना एक भी इंटरनेशनल मैच खेले 100 आईपीएल खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू से पहले 2000 रन बनाने वाले भी पहले खिलाड़ी वही बन गए हैं।

वैज्ञानिकों को मिलीं आकाशगंगा में शक्तिशाली रेडियो तरंगें –

वैज्ञानिकों ने पहली बार आकाशगंगा में शक्तिशाली रेडियो तरंगों को खोज निकाला है। इन तरंगों का स्त्रोत पृथ्वी से 30 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।

दिल्ली में पटाखे जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध –

दिल्ली सरकार ने कोरोना व प्रदूषण की समस्या के चलते राज्य मे पटाखे जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध राज्य में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा।

प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत का आरक्षण देगी हरियाणा सरकार –

हरियाणा की खट्टर सरकार ने 50 हजार से कम इनकम वाली प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की योजना बनाई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?