बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022  ( Birmingham Commonwealth Games – 2022 ) –

इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2022 के बीच 12 दिनों तक चले कॉमनवेल्थ खेलों का समापन हो गया है। इन खेलों में विश्व के 72 देशों ने हिस्सा लिया। इस बार के खेलों में निशानेबाजी (शूटिंग) शामिल नहीं था।

सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाले देश

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य पदकों के साथ कुल 178 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर रहा। इसके बाद मेजबान देश इंग्लैंड ने 176 पदक (57 स्वर्ण, 66 रजत, और 53 कांस्य) जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनाडा 92 पदकों (26 स्वर्ण, 32 रजत, 34 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस बार भारत ने 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत, 23 कांस्य) प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया।

एम्मा मैककॉन

आस्ट्रेलिया की 28 वर्षीय तैराक एम्मा मैककॉन ने अकेले ही 56 देशों/क्षेत्रों से अधिक पदक जीते हैं। इन्होंने तैराकी की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 6 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, और एक कांस्य पदक जीता। 

भारतीय स्वर्ण पदक विजेता

भारोत्तोलन में – मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा, अचिंत शेउली

पैरा पावरलिफ्टिंग – सुधीर

पैरा टेबल टेनिस – भाविना पटेल 

कुश्ती – साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, नवीन सिहाग

मुक्केबाजी – निकहत जरीन, अमित पंघाल, नीतू घनघस

लॉन बाल्स – भारतीय महिला टीम

टेबल टेनिस मिक्स्ड टीम – भारतीय पुरुष टीम, अचंता शरत कमल, शरत कमल और श्रीजा अकुला

बैडमिंटन – पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, चिराग शेट्टी-सात्विक सांईराजरैंकीरेड्डी

ट्रिपल जंप, एथलेटिक्स – एल्डोस पॉल

पी.वी सिंधु –

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी वी. वी. सिंधु ने बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भारत को दिलाया। इन्होंने यह पदक कनाडा की मिशेल ली को हराकर अपने नाम किया। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में पी. वी. सिंधु को मिशेल से ही सेमीफाइनल में हारना पड़ा था। 8 साल बाद पी. पी. सिंधु ने उन्हीं को फाइनल में हराकर अब स्वर्ण पदक जीता। यह पी. वी. सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है। अब इनके पास राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 5 पदक हो चुके हैं। 

निकहत जरीन

भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले फ्लाई को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह इनका कॉमनवेल्थ में पहला मेडल है। इनका जन्म 14 जून 1996 को निजामाबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ था। इन्होंने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, इस्तानबुल 2022 में स्वर्ण पदक जीता।   

राष्ट्रमंड खेल 2022 में भारत का प्रदर्शन

  • मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • पैडलर शरथ कमल ने टेबल टेनिस पुरुष एकल प्रतियोगिता में भारत को आखिरी स्वर्ण पदक दिलाया।
  • भारतीय क्रिकट टीम ने रजत पदक जीता।
  • पुरुष कुश्ती फ्रीस्टाइल में भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता।
  • भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता।
  • भारतीय महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • दीपक पूनिया ने पुरुषों की 86 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।
  • साक्षी मलिक ने महिलाओं की 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
  • बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।
  • सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में 212 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • मुरली श्रीशंकर ने लांग जंप (8.08 मीटर) में रजत पदक जीता।
  • सौरव घोषाल ने स्क्वैश में कांस्य पदक जीता।
  • तुलिका मान ने जूडो में रजत पदक जीता।
  • लवप्रीत सिंह ने 109 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

भारत द्वारा पिछले आयोजनों में जीते गए पदक

  • मैनचेस्टर, 2002 – 69 पदक
  • नई दिल्ली, 2010 – 101 पदक
  • ग्लासगो, 2014 – 64 पदक
  • गोल्ड कोस्ट, 2018 – 66 पदक
  • बर्मिंघम, 2022 – 61 पदक

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?