डेली करेंट अफेयर्स 10 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नीतीश कुमार ने पुनः ली सीएम पद की शपथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को इस्तीफा दिया। जदयू नेता नीतीश कुमार ने यह इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा। उन्होंने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में जदयू के पास 45 सदस्य, कांग्रेस के पास 19, राजद के पास 79 सदस्य, और भाजपा के पास 77 सदस्य है। इस्तीफे के बाद अगले ही दिन 10 अगस्त 2022 को एक बार फिर नीतीश कुमार ने बिहार के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इस मौके पर सभी जिलों में विरोध स्वरूप धरना किया। 

World Bio Fuel Day

हर साल 10 अगस्त को विश्व जैव ईंधन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे ईंधन के गैर परंपरागत स्त्रोतों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘To Promote the use of biofuel over conventional energy resources’ रखी गई है। यह दिवस रुडोल्फ डीजल की याद में मनाया जाता है। 

22वां भारत रंग महोत्सव

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुम्बई के रवींद्र नाट्य मंदिर में 22वें भारत रंग महोत्सव का शुभारंभ किया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, और पी.एस. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया जा रहा है। मुम्बई में इसका आयोजन 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक प्रोफेसर रमेश चंद्र गौड़ द्वारा की गई। नेशनल थिएटर फेस्टिव की शुरुवात 1999 ई. में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा की गई थी। 

रेडियो जयघोष

देश की एकता व अखंडता के लिए सभी देशवासियों में एकजुटता की अपील के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रेडियो जयघोष’ का शुभारंभ किया। काकोरी रेल कांड की वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा डाक टिकट भी जारी किए गए। रेडियो जयघोष पर कार्यक्रमों का प्रसारण सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। आप इसे 107.8 मेगाहर्ट्ज पर सुन सकते हैं।

वज्र प्रहार – 2022

भारत और अमेरिका के संयुक्त विशेष बलों के संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन 8 अगस्त 2022 को शुरु हो गया। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश के बकलोह में स्थित स्पेशल फोर्सेज ट्रेनिंग स्कूल में किया जा रहा है। यह इस अभ्यास का 13वां संस्करण है। इसमें भारतीय सैन्य दल में पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडोज ने हिस्सा लिया। इस वार्षिक सैन्य अभ्यास की मेजबानी बारी-बारी दोनों देशों द्वारा की जाती है। इसके पिछले संस्करण का आयोजन वाशिंगटन में किया गया था। 

बिजली संशोधन विधेयक, 2022

ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने बिजली संशोधन विधेयक, 2022 को लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य संचार की तर्ज पर बिजली के निजीकरण की अनुमति देना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?