डेली करेंट अफेयर्स 11 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सेरेना विलियन ने की संन्यास की घोषणा

इंटरनेशनल टेनिस स्टार सेरेना विलियम ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। ये 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रह चुकी हैं। इन्होंने यह घोषणा इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से की है। वह साल के अंतिम टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के बाद टेनिस से संन्यास लेंगी। 

क्रिकेट अंपायर रूडी क्वेर्टजन का निधन

दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध अंपायर Rudi Koertzen का एक कार हादसे में 72 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये ‘Slow Finger of Death’ के लिए प्रसिद्ध थे। ये अपने करियर में 250 वनडे, 128 टेस्ट, और 19 टी-20 मैच में अंपायर की भूमिका निभा चुके हैं। 

डिफेंस एक्सपो – 2022

डिफेंस एक्सपो 2022 का आयोजन 18 से 22 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण का आयोजन गांधीनगर में किया जाएगा। पहले इसका आयोजन 10 से 14 मार्च के बीच किया जाना था, लेनिक स्थगित कर दिया गया था।

पुनीत राजकुमार –

दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत राज्य सरकार द्वारा कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इन्हें सम्मानित करने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मी द्वारा की गई। इनके लिए यह सम्मान 1 नवंबर को राज्योत्सव समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। दिल का दौरा पड़ने के कारण 29 अक्टूबर 2021 को इनकी मृत्यु हो गई थी। इन्होंने अपने करियर की शुरुवात एक बाल कलाकार के रूप में की थी। फिल्म ‘अप्पू’ से इन्होंने लीड एक्टर के करियर की शुरुवात की थी। 

वन नेशन वन कार्ड

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को शुरु हुए तीन साल हो चुके हैं। इसे 9 अगस्त 2019 को प्रायोगिक तौर पर चार राज्यों में शुरु किया गया था। वर्तमान में यह योजना संपूर्ण देश में लागू की जा चुकी है। असम जून 2022 में इस योजना में शामिल होने वाला नवीनतम राज्य है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी अब पूरे देश में कहीं भी सब्सिडी वाला राशन ले सकते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?