12 august 2022

डेली करेंट अफेयर्स 12 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

हर साल 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “Intergenerational Solidarity : Creating a world for all ages” रखी गई है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1999 ई. में की गई। इस दिवस को पहली बार 12 अगस्त 2000 ई. में मनाया गया। वहीं भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त को स्वामी विवेकानंद की जन्मतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। 

विश्व संस्कृत दिवस

हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिवस 12 अगस्त को पड़ा। संस्कृत को विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में गिना जाता है। भारत में इसे देवताओं की भाषा के रूप में जाना जाता है। संस्कृत दिवस का पहली बार आयोजन 1969 ई. में किया गया था। 

रूस ने स्थापित किया ईरानी उपग्रह

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने दक्षिणी कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से एक ईरानी उपग्रह खय्याम को रूसी रॉकेट के माध्यम से सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। इस उपग्रह का नाम ग्यारहवीं शताब्दी के फारसी कवि व दार्शनिक उमर खय्याम के नाम पर रखा गया।  

SMILE – 72

आजीविका व उद्यम के लिए हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों हेतु सहायता पहल सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरु की गई है। मंत्रालय द्वारा भीख मांगने वाले व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु 75 नगर निगमों को चिह्नित किया गया है। इस पहल को आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में शुरु किया गया है। इस परियोजना हेतु मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपये का बजट आबंटित किया गया है। 

अगस्त्यमलाई में 5वां हाथी अभयारण्य

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विश्व हाथी दिवस के मौके पर घोषणा की कि राज्य के तिरुनेलवेली जिले के अगस्त्यमलाई को अपना पांचवां हाथी अभयारण्य मिला है। अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व पश्चिमी घाट के सबसे दक्षिणी छोर पर केरल व तमिलनाडु राज्य में फैला हुआ है। यह दोनों राज्यो में 3500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है। इसका 1828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल केरल में और 1672 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तमिलनाडु मे अवस्थित है। 2017 की हाथी गणना के अनुसार तमिलनाडु में हाथियों की संख्या 2791 है।

द्विपक्षीय युद्धाभ्यास ‘उदारशक्ति’ –

यह भारत एवं मलेशिया की वायुसेनाओं के बीच आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास है। इस बार इसका आयोजन मलेशिया में किया जाना है। इसके लिए भारतीय वायुसेना का एक दल मलेशिया रवाना हो गया है। इसमें भारतीय वायुसेना और रॉयल मलेशियाई वायुसेना हिस्सा ले रही हैं। इंडियन एयरफोर्स इसमें SU-30 MKI और C-17 विमानों के साथ हिस्सा ले रही है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?