13 August 2022

डेली करेंट अफेयर्स 13 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

Left Handers Day

हर साल 13 अगस्त को बाएं हाथ के लोगों को समर्पित यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1976 ई. में डीन. आर. कैम्पवेल द्वारा मनाया गया था। ये Left Handers International Inc के संस्थापक थे। लैफ्टहैंडर्स इंटरनेशनल क्लब द्वारा इस दिवस की शुरुवात 1992 में की गई।

विश्व अंगदान दिवस

हर साल 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। अंगदान से किसी दूसरे का जीवन बचाया जा सकता है। लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित व्यक्ति का अंगदान किया जा सकता है। साल 1954 में विश्व में पहली बार अंगदान किया गया था। पहली बार रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने जुड़वां भाई को अपनी एक किडनी दान की थी। यह किडनी ट्रांसप्लांट डॉ. जोसेफ मरे द्वारा किया गया था। इस कार्य के लिए जोसेफ मरे को साल 1990 में चिकिस्ता विज्ञान के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं दूसरी ओर भारत में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 27 नवंबर को मनाया जाता है। 

शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान

भारत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनर’ से सम्मानित किया जाएगा। फ्रांस सरकार द्वारा इन्हें यह सम्मान इनके लेखन व भाषणों के चलने प्रदान किया गया है। भारत में फ्रांस के राजदूत एमैलुएल लेनेन द्वारा शशि थरुर को इसके बारे में सूचित किया गया। शशि थरूर केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद है। ये विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। 

पंडांग मैदान

सिंगापुर का पंडांग मैदान देश का 75वां राष्ट्रीय स्मारक बन गया है। इसे सिंगापुर के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर दिया जाएगा। यह वही स्थान है जहाँ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के दौरान जुलाई 1943 में दिल्ली चलो का नारा दिया था।

उम्मीद मार्केट प्लेस

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उम्मीद मार्केट प्लेस का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ‘अवसर योजना’ के तहत किया गया है। यह जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आती है। यहाँ स्थित उम्मी बिक्री और प्रदर्शनी काउंटर पर केंद्रशासित प्रदेश के सभी 20 जिलों के उत्पादों को रखा जाएगा। इच्छुक ग्राहक इसे यहाँ से खरीद पाएंगे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?