सुनील छेत्री

हिंदी करेंट अफेयर्स 14 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

टाटा स्टील चेस इंडिया

टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में पहली बार महिलाओं की प्रतियोगिता होने जा रही है। इस शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन 29 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच कोलकाता में किया जाएगा। महिला व पुरुष दोनों वर्गों के लिए समान पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।  

डाबर के चेयरमैन का इस्तीफा

डाबर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन अमित बर्मन के कंपनी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इनका इस्तीफा 10 अगस्त 2022 से प्रभावी हो गया, हालांकि ये गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करते रहेंगे। इन्होंने 1999 ई. में डाबर फूड्स के CEO के रूप में पदभार संभाला था। 

महिला IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के महिला संस्करण का पहला आयोजन मार्च 2023 में किया जाएगा। इसमें कुल 5 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। जिनमें से कुछ में भारत के बाहर की क्रिकेटर्स भी शामिल होंगी। 

सुनील छेत्री व मनीषा

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द् ईयर चुना गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा इन्हें साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (पुरुष) के रूप में चुना गया है। वहीं महिला वर्ग मे बेस्ट फुलबॉलर ऑफ द् ईयर मनीषा कल्याण को चुना गया है। सुनील छेत्री इस पुरस्कार से सातवीं बार सम्मानित किये गए हैं। वहीं मनीषा को यह सम्मान पहली बार प्राप्त हुआ है। 

ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर

उत्तराखंड सरकार ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। ये भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज व विकेट कीपर की भूमिका निभाते हैं। इनका जन्म 4 अक्टूबर 1997 ई. को हुआ था। जनवरी 2017 में इन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। अगस्त 2018 में इन्होंने टेस्ट मैच मे डेब्यू किया। अक्टूबर 2018 में इन्होंने वनडे अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण किया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?