तिरंग

डेली करेंट अफेयर्स 15 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

76वां स्वतंत्रता दिवस, खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर – 16 का आयोजन नई दिल्ली में, अन्नाद्रमुक के पहले सांसद मया थेवर का निधन, पानीपत में 2जी एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन…

स्वतंत्रता दिवस

भारत आज 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ (76वां स्वतंत्रता दिवस) मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश गुलामी से आजाद हुआ था। आज भारत की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर भारत द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर – 16

पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर – 16 का आयोजन 16 अगस्त से 23 अगस्त 2022 के बीच नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें देश की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके पहले चरण में 56 मैच खेले जाएंगे जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। 

मया थेवर

अन्नाद्रमुक के पहले सांसद मया थेवर का 87 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। अधिवक्ता से नेता बने मयाथेवर तमिलनाडु की डिंडीगुल लोकसभा सीट से 1973 में जीत हासिल की। इनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से डिंडीगुला जिले के चिन्नालापट्टी में हो गई। 

Kieron Pollard

वेस्टंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड 600 टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं। वेस्टंडीज के इस ऑलराउंडर क्रिकेटर के नाम कई रिकार्ड दर्ज हैं। 

2जी एथेनॉल संयंत्र

900 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हरियाणा के पानीपत में तैयार दूसरी पीढ़ी के एथेनॉल संयंत्र को प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया। 10 अगस्त को जैव ईंधन दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यह संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?