भारत की सीमायें (Borders of India) – भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसके कुल 11 पड़ोसी देशों से मिलती है। भारत की स्थल सीमा से लगे 4 देश चीन, नेपाल, भूटान व अफगानिस्तान हैं। भारत की जलीय / समुद्री सीमा से लगे 7 पड़ोसी देश – पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव हैं। भारत के पड़ोसी देशों में से 3 देश यथा – पाकिस्तान, बांग्लादेश व म्यांमार ऐसे भी हैं जिनकी स्थल और समुद्री दोनों सीमाएं भारत से मिलती हैं।
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की लंबाई –
| देश | सीमा की लंबाई |
|---|---|
| बांग्लादेश | 4096 किमी. |
| चीन | 3488 किमी. |
| पाक | 2910 या 3323 |
| नेपाल | 1751 किमी. |
| म्यांमार | 1643 किमी. |
| भूटान | 699 किमी. |
| अफगानिस्तान | 106 किमी. |
| श्रीलंका | 100 मीटर |
भारत के पड़ोसी देश –
| भारत के कुल पड़ोसी देश | 11 | पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव |
| भारत की जल/समुद्री सीमा से लगे देश | 07 | पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मालदीव |
| सिर्फ समुद्री सीमा से लगे पड़ोसी देश | 04 | श्रीलंका, मालदीव, थाईलैंड, इंडोनेशिया |
| सिर्फ स्थल सीमा से लगे पड़ोसी देश | 04 | अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान |
| स्थल व समुद्री सीमा से लगने वाले देश | 03 | पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार |
| भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश | 05 | भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश |
भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमायें (International Borders of India) –
| अंतर्राष्ट्रीय सीमा | संबद्ध देश |
|---|---|
| रेडक्लिफ रेखा | भारत-पाकिस्तान/बांग्लादेश |
| मैकमोहन रेखा | भारत-चीन |
| डूरंड रेखा | भारत-अफगानिस्तान या पाकिस्तान-अफगानिस्तान |
| पाक जलसंधि | भारत-श्रीलंका |
महत्वपूर्ण तथ्य –
- त्रिपुरा तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
- संकोश नदी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है।
- शिपकीला दर्रा भारत (शिमला) को तिब्बत से जोड़ता है।
राज्य वार भारत के प्रमुख दर्रे (State Wise List of Mountain Passes of India)-
| राज्य | दर्रे |
|---|---|
| जम्मू कश्मीर | काराकोरम, जोजिला, पीरपंजाल, बनिहाल, बुर्जिल |
| हिमाचल प्रदेश | शिपकीला, रोहतांग, बड़ालाचा |
| उत्तराखंड | लिपुलेख, माना, नीति |
| सिक्किम | नाथूला, जेलेप्ला |
| अरुणाचल प्रदेश | बोमडिला, दिफू, यंगयाप |
| मणिपुर | तुजु |





