करेंट अफेयर्स 22 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 22 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 22 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नुसंतारा बनी इंडोनेशिया की नई राजधानी –

इंडोनेशिया ने अपनी निवर्तमान राजधानी जकार्ता के स्थान पर अब नुसंतारा को अपनी नई राजधानी बना लिया है। यह इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर स्थित है। नुसंतारा का जावानीस में अर्थ ‘द्वीपसमूह’ होता है। इंडोनेशिया की राजधानी परिवर्तन की परियोजना में 32 बिलियन डॉलर का खर्चा आयेगा। जकार्ता में बढ़ती आबादी के साथ घरेलू ड्रिलिंग द्वारा भूजल के अत्यधिक उपयोग के साथ समस्याएं बढ़ रही हैं। साथ ही समुद्र जल का स्तर बढ़ना भी भविष्य में संकट का अंदेशा है। जिस कारण विकास की रफ्तार वहाँ पर धीमी पड़ रही है। जिसके चलते जकार्ता जावा सागर में डूब रहा है। इन्हीं सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राजधानी परिवर्तन का कदम उठाया गया है।

Climate of India during 2021 –

हाल ही में भारत मौसम विज्ञान द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गई है। इसके अनुसार साल 2021 को अब तक का 5वां सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया है। इस रिपोर्ट मे यह भी बताया गया कि पिछले साल मौसम की चरम घटनाओं के चलते देश में 1750 लोगों की जान गई। ये मौतें सर्वाधिक महाराष्ट्र में हुईं जहाँ मौतों का आंकड़ा 350 तक पहुँच गया।

नॉर्थ मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री बने दिमितर कोवासेवस्क –

इस पद पर ये जोरान जेव का स्थान लेंगे। यह गणराज्य दक्षिण पूर्व यूरोप में अवस्थित है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ वर्किंग वुमन अवार्ड –

हाल ही में भारतीय फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन को वाशिंगटन डीसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल 2021 में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान राम माधवानी द्वारा बनाए गए एक टीवी शो सीरीज ‘आर्या-2’ के लिए प्रदान किया गया। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 16 से 30 जनवरी के बीच किया जा रहा है।

कोकबोरोक दिवस –

हाल ही में त्रिपुरा ने 44वां कोकबोरोक दिवस मनाया है। इसे त्रिपुरी भाषा दिवस के रूप में हर साल 19 जनवरी को मनाया जाता है। इसे त्रिपुरी भाषा को विकसित करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है। 1979 में कोकबोरोक को राज्य की प्रारंभिक भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी। 

लीजेंड ऑप बिरसा मुंडा –

हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने इस पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक तुहिन ए सिन्हा और अंकिता वर्मा द्वारा लिखी गई है। यह पुस्तक मुण्डा विद्रोह के नायक बिरसा मुंडा पर आधारित है। जिन्होंने ब्रिटिश काल में अंग्रेजों के विरुद्ध मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया था। यह पुस्तक बुरसा मुंडा को श्रद्धांजलि है। 

‘जेरी हैलमेट’ जम्मू-कश्मीर का पहला दुग्ध गाँव –

हाल ही में भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जेरी हैलमेट गाँव को इस केंद्रशासित प्रदेश का पहला दुग्ध गाँव घोषित किया गया है। इसमें 370 गायों के साथ 73 व्यक्तिगत डेयरी इकाइयां है। इसके माध्यम से स्थानीय किसानों को वित्तीय सहायता मुहैया होगी। इसके लिए एकीकृत डेयरी विकास योजना के तहत 57 औऱ डेयरी फार्मों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत 5 पशुओं की डेयरी इकाइयों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?