करेंट अफेयर्स 21 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 21 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 21 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

मनोज पांडे होंगे अगले थलसेना उपप्रमुख –

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारतीय थल सेना के अगले उप प्रमुख होंगे। वर्तमान थल सेना उप प्रमुख सीपी मोहंती 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनके बाद मनोज पांडे इस पद पर नियुक्त होंगे। 

इजराइल ने किया एरो-3 का सफल परीक्षण –

इसका परीक्षण मध्य इजराइल में एक परीक्षण स्थल पर किया गया। इसका नेतृत्व इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने किया। अमेरिकी मिसाइल रक्षा एजेंसी और इजराइली रक्षा मंत्रालय के मिसाइल रक्षा संगठन के बीच एक संयुक्त परियोजना के माध्यम से विकसित किया गया है। इसका पहली बार परीक्षण फरवरी 2018 में किया गया था। 

मेजर हरिपाल सिंह का निधन –

भारत के पेशेवर पर्वतारोही मेजर हरिपाल सिंह अहलूवालिया का हाल ही में निधन हो गया है। इन्हें 1965 में अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से, 2002 में पद्म भूषण से, और 2009 में लाइफटाइल अर्चीवमेंट के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ये एक लेखक भी थे इन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखीं। इन्होंने ‘Higher than Everest’ नाम से अपनी आत्मकथा लिखी। ये इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन और दिल्ली माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

सानिया मिर्जा ने की सन्यास की घोषणा –

भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने 2022 सीजन के बाद टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। हालांकि वे 2013 से ही एकल प्रतियोगिताओं से बाहर चल रही हैं। सानिया मिर्जा के नाम पर कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब और 43 टाइटल्स हैं।

विक्रम देवदत्त बने एयर इंडिया के सीएमडी –

केंद्र सरकार ने 1993 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम देवदत्त को एयर इंडिया का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वह दिल्ली सरकार में प्रमुख सचिव (पर्यटन) थे। अक्टूबर 2021 में टाटा संस ने इस विमानन कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया था। अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

जाह्नवी डांगेती –

भारत के आंध्रप्रदेश की रहने वाली जाह्नवी डांगेती ने कैनेडियन स्पेस सेंटर (अलबामा, यूएसए) में नासा के अंतर्राष्ट्रीय वायु और अंतरिक्ष कार्यक्रम को पूरा कर लिया है। ऐसा करने वाली ये पहली भारतीय युवती बनी हैं। ये विश्व भर से चुने गए 20 छात्रो के ग्रुप का हिस्सा थीं।

इफको के नए अध्यक्ष बने दिलीप संघानी –

इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) के निदेशक मण्डल ने दिलीप संघानी को सर्पसम्मति से इफको का 17वां अध्यक्ष चुना है। इस पद पर वे बलविंदर सिंह नकई का स्थान लेंगे। जिनका पिछले ही साल 11 अक्टूबर को निधन हो गया था। इफको की स्थापना 3 नवंबर 1967 को हुई थी।

विजय शेखर शर्मा –

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर को हाल ही में Universal Acceptance Steering Group के राजदूत के तौर पर चुना गया है।

सबसे बुजुर्ग व्यक्ति सैटर्निनो डे ला का निधन –

दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति सैटर्निनो डे ला का हाल ही में 112 वर्ष 341 दिन की अवस्था में निधन हो गया। इनके पास दुनिया के सबसे अधिक उम्र के जीवित व्यक्ति होने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड था। उन्होंने यह रिकार्ड सितंबर 2021 में दर्ज किया था। ये स्पेन के रहने वाले थे। 

पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक –

हाल ही में पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक का आयोजन चीन की अध्यक्षता में किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?