करेंट अफेयर्स 24 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 24 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 24 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अपना कांगड़ा एप –

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘अपना कांगड़ा’ नाम से एक एप लांच की है। इसे हिलाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल के धर्मशाला (शीतकालीन राजधानी) में लांच किया गया। यह एप पर्यटकों की सुविधा एवं हस्तशिल्प की बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लांच किया गया है। मवेशियों की चिकित्सा के लिए हिमाचल सरकार ने ‘मुख्यमंत्री हिमकेयर’ योजना की शुरुवात की। 

भारत की पहली पैरा बैडमिंटन अकादमी शुरु –

सभी उन्नत उपकरण व सुविधाओं के साथ भारत की पहली पैरा बैडमिंटन अकादमी हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरु की गई है। अगले पैरालंपिक खेल साल 2024 में फ्रांस की राजधानी पेरिस के स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में होंगे। 

भारत की पहली UNDP यूथ क्लाइमेट चैंपियन बनीं प्राजक्ता कोली –

इंडियन यूट्यूबर प्राजक्ता कोली को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का युवा जलवायु चैंपियन बनाया गया है। ये विभिन्न अभियानों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, महिला अधिकार एवं बालिका शिक्षा के लिए कार्य करती हैं। उनके इसी योगदान के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। साथ ही ये यूट्यूब की क्रियेटर्स ऑर चेंज पहल की ग्लोबर अम्बेस्डर भी हैं। 

मिया मोटली बनी बारबाडोस की प्रधानमंत्री –

मिया मोटली ने एक बार फिर बारबाडोस की प्रधानमंत्री के रूप में जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के लिए इन्होंने हाल ही में 22 जनवरी 2022 को पद की शपथ ली। ये साल 2018 से इस पद पर कार्यरत हैं और हाल ही में हुए चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल की है। गणतंत्र प्रणाली के तहत ये बारबाडोस की पहली प्रधानमंत्री हैं।

नेताजी पुरस्कार – 

नेताजी रिसर्च ब्यूरो द्वारा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह के दौरान इन्हें सम्मानित किया गया। जनवरी 2021 में शिंजो आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन –

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी सुभाष भौमिक का हाल ही में 72 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। ये साल 1970 में बैंकॉक में आयोजित एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा थे।

जिला सुशासन सूचकांक –

हाल ही में गृहमंत्रालय द्वारा भारत का पहला जिला सुशासन सूचकांक लांच किया गया। इसे जम्मू कश्मीर के 20 जिलों के लिए जारी किया गया है। इसके तहत जम्मू को यहाँ का शीर्ष जिला घोषित किया गया। इस सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से तैयार किया गया। 

नेप्च्यून स्ट्राइक 22 –

नाटो के भागादार देशों ने आज 24 जनवरी से भूमध्यसागर में समुद्री अभ्यास की शुरुवात की है। इसका आयोजन 12 दिन तक किया जाएगा। नाटो की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है। इसके कुल 30 सदस्य है।

सैयद मोदी बैडमिंटन खिताब 2022

हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में पी. वी. सिंधू ने एकल महिला का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडिमय में 18 से 23 जनवरी के बीज किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?