करेंट अफेयर्स 25 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 25 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 25 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस – 

भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। उसी को चिह्नित करते हुए यह दिवस साल 2011 से मनाया जा रहा है। मतदाताओं को मत की अहमियत और मतदान के कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस साल 2022 को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 12ंवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘चुनावों को समावेशी, सुलभ, और सहभागी बनाना’ रखी गई। सुकुमार सेन आजाद भारत के पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। वर्तमान में सुशील चंद्रा भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।

महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियन –

हाल ही में आयोजित महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप के 9वें संसकरण में लद्दाख की टीम ने जीत हासिल की। इसका आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में किया गया था। इसमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, तेलंगाना और आईटीबीपी की टीमों ने हिस्सा लिया था।

आईसीसी पुरस्कार 2021- 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2021 के लिए पुरस्कारों के 17वें संस्करण की घोषणा की है। इसके तहत साल 2021 में क्रिकेट के क्षेत्र में किये गए प्रदर्शन व योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। 

  • आईसीसी क्रिकेटर आफ द ईयर – शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)
  • आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी)- स्मृति मंधाना (भारत)
  • आईसीसी अंपायर ऑफ द् ईयर – मराइस इरासमस

विनोदानंद झा बने MPLA निर्णायक प्राधिकरण के अध्यक्ष –

सरकार ने हाल ही में विनोदानंद झा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट एडजुकेटिंग अथारिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद पर इनकी नियुक्ति अगले 5 साल के लिए की गई है। ये 1983 बैच के सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी है। इससे पहले ये महाराष्ट्र के पुणे में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। यह अथॉरिटी एक तीन सदस्यीय निकाय है। 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 –

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 29 बालकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इनमें 21 राज्यों से चुने गए 15 बालक एवं 14 बालिकाएं शामिल हैं। ये पुरस्कार 6 श्रेणियों (नवाचार, खेल, शैक्षिक, बहादुरी, समाज सेवा, और कला व संस्कृति) में प्रदान किये गए। इस पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। 

पुरातत्वविद् थिरु आर. नागास्वामी का निधन –

भारत के प्रख्यात पुरातत्वविद् थिरु नागास्वामी का हाल ही में 91 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये तमिलनाडु सरकार के पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे। इन्हें तमिलनाडु के कला इतिहास और मंदिरों के शिलालेखों पर किये गए कार्य के लिए जाना जाता है। इन्हें साल 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये अपने जीवनकाल में 10 से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके हैं। सेंथमिज नादुम पांडबम इनकी हाल ही में प्रकाशित हुई पुस्तक है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?