करेंट अफेयर्स 26 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 26 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 26 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

भारतीय गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

हर साल भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल 2022 में भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। भारत ने 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्रता पा ली थी। लेकिन यहाँ लोकतंत्र की स्थापना 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ हुई। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न राज्यों की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। 

लखनऊ सुपर जाइंट्स –

आईपीएल के लिए उत्तर प्रदेश की टीम भी तैयार हो गई है। संजीव गोयनका ग्रुप की इस टीम का नाम Lucknow Super Giants रखा गया है। हाल ही में टीम द्वारा ट्विटर के माध्यम से इसकी घोषणा की गई है। कुछ ही समय पहले आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने के.एल. राहुल को टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया था। साल 2022 में होने वाले आईपीएल के लिए दो नई टीमों लखनऊ एवं अहमदाबाद ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा कर दी है।   

असम वैभव पुरस्कार –

यह असम राज्य का सर्वोच्च असैन्य पुरस्कार है। हाल ही में भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को इनके लिए चुना गया है। असम राज्य सरकार द्वारा असम वैभव, असम सौरव और असम गौरव पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन सहित 5 हस्तियों को असम सौरव पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।

आदि बद्री बांध –

हाल ही में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश सरकारों के बीच आदि बद्री बांध को लेकर एक समझौता हुआ है। इस बांध को बनाने में 215 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। इसका उद्देश्य सरस्वती नदी का कायाकल्प करना भी है। इस बांध को हिमाचल प्रदेश की सोम नदी से 224 हेक्टोयर मीटर पानी मिलेगा। इस बांध का निर्माण हिमाचल प्रदेश की एजेंसी हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल –

हाल ही में ढाका के राष्ट्रीय संग्रहालय में 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पीएस वनोथराज द्वारा निर्देशत भारतीय फिल्म कूझंगल को एशियाई फिल्म प्रतियोगिता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?