करेंट अफेयर्स 27 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 27 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 27 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

रामगढ़ वन्यजीव अभयारण्य –

राजस्थान में स्थित इस अभयारण्य को हाल ही राज्य के चौथे बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया है। सरकार ने बाघ संरक्षण पर चौथे एशिया मंत्रिपरिषदीय सम्मेलन के दौरान इसके विकास की भी घोषणा की है। यह अभ्यारण्य 1071 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत है। इस अभ्यारण्य को 1982 ई. में स्थापित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस – 27 जनवरी

इस दिवस को हर साल 27 जनवरी को होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘स्मृति, गरिमा और न्याय’ रखी गई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई प्रलयकारी त्रासदी की वर्षगाँठ मनाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के नाजियों ने व्यवस्थि रूप से यूरोप की लगभग दो तिहाई यहूदी आबादी की हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाने का निर्णय 2005 में लिया गया।

औपचारिक रूप से टाटा समूह की हुई एयर इंडिया –

केंद्र सरकार ने आज 27 जनवरी को इयर इंडिया को औपचारिक रूप से टाटा समूह को सौंप दिया है। इसे टाटा समूह से लिये जाने के 69 साल बाद पुनः टाटा समूह को सौंपा गया है। यह सौदा कुल 18000 करोड़ रुपये में हुआ है। 

Corruption Perceptions Index – 2021

हाल ही में ट्रांसपेरेंसी इंडेक्स द्वारा भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2021 जारी किया गया। इसमें डेनमार्क, फिनलैंड व न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। भारत को इस इंडेक्स में 85वें स्थान पर रखा गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर के देशों के सार्वजनिक क्षेत्र को कितना भ्रष्ट माना जाए, ये आंका जाता है। 

विभिन्न सूचकांकों में भारत की रैंकिंग –

  • डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन रिपोर्ट 2019 – तीसरा स्थान
  • वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग रिपोर्ट 2021 – 56वां स्थान
  • हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2021 – तीसरा स्थान
  • वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा सूचकांक 2021 – 66वां स्थान
  • ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021 – 18वां स्थान
  • ट्रेस वैश्विक रिश्वत जोखिम रैंकिंग 2021 – 82वां स्थान
  • ट्रूकॉलर की पांचवीं ग्लोबल स्पैम एण्ड स्कैम रिपोर्ट 2021 – चौथा स्थान
  • जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022 – 10वां स्थान
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 – 83वां स्थान

वैज्ञानिक पक्षी एटलस –

हाल ही में केरल राज्य को भारत का पहला बर्ड एटलस प्राप्त हुआ है। यह भारत का राज्य स्तरीय पहला पक्षी एटलस है। 

आईएनएस खुखरी मैमोरियल 1976 –

यह भारतीय केंद्रशासित प्रदेश में दीव में स्थित है। इसे पाकिस्तानी पनडुब्बी द्वारा हमला किये गए भारतीय युद्धपोत की स्मृति में बनाया गया है। यह जहाज मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा बनाया गया था। इसे 1989 ई. में मुम्बई में कमीशन किया गया था। इसे दिसंबर 2021 में सेवामुक्त कर दिया गया था। इसके बाद इसे सार्वजनिक प्रदर्शन हेतु दीव भेज दिया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?