करेंट अफेयर्स 28 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 28 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 28 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पूर्व हॉकी कप्तान चरणजीत सिंह का निधन –

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का हाल ही में 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये 1960 के रोम में और 1962 के जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। इनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। 

सऊदी अरब और थाईलैंड में संबंध बहाल –

सऊदी अरब से चोरी हुए रत्नों व हत्याओं की श्रंखला के बाद दोनो देशों के बीच 30 साल से विवाद चल रहा था। चोरी किए गए इन रत्नों में 50 कैरेट का एक दुर्लभ हीरा भी था, जिसे कभी बरामद नहीं कर पाया गया। इस विवाद को समाप्त कर हाल ही में दोनो देशों ने संबंध बहाली की घोषणा की है। सऊदी अरब एयरलाइंस ने थाईलैंड के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरु कर दी है। इस विवाद के चलते दोनो देशों के बीच व्यापार में गिरावट आयी। 

ग्राफीन नवाचार केंद्र –

हाल ही में डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल द्वारा भारत का पहला ग्राफीन नवाचार केंद्र स्थापित किये जाने की योजना बना गई है। यह भारत का पहला ग्राफीन अनुसंधान एवं विकास ऊष्मायन केंद्र होगा। इसे 86 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्लॉलाजी के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। टाटा स्टील लिमिटेड इस केंद्र का औद्योगित भागीदार बनने को तैयार है।

सत्य मंगलम टाइगर रिजर्व –

तमिलनाडु के इरोड जिले में अवस्थित यह रिजर्व पूर्वी घाट और नीलगिरि के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह 1411 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत है। इसने साल 2010 से अब तक बाघों की संख्या दोगुनी कर 80 तक पहुँचाने के कारण हाल ही में प्रतिष्ठित TX2 अवार्ड जीता। इसे साल 2013 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। इसके अलावा नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क ने भी बाघों की आबादी दोगुनी करने के लिए यह अवार्ड जीता। 

पुलिस वीरता पदक –

हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस साल वितरित 189 पुलिस पदकों में से 115 पदक अपने नाम किये। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये पदक बहुत से उग्रवादी अभियानों के संचान हेतु जीते हैं। इसके बाद सीआरपीएफ ने 30 पदक, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 10 पदक, ओडिशा पुलिस ने 9 पदक और महाराष्ट्र पुलिस ने सात पदक अपने नाम किये।

पद्मश्री से सम्मानित मिलिना साल्विनी का निधन –

मिलिना साल्विना का जन्म इटली में हुआ था। परंतु ये नियमित रूप से भारत आती रहती थीं। इन्होंने केरल में कथकली नृत्य सीखा था। इसके बाद इन्होंने भारतीय नृत्य शैलियों के लिए पेरिस में ‘सेंटर मंडप’ नाम से स्कूल खोला था। भारतीय नृत्य कला के क्षेत्र में इनके योगदान हेतु भारत सरकार ने साल 2019 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?