करेंट अफेयर्स 29 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 29 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 29 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पुष्प कुमार जोशी –

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में पुष्प कुमार जोशी को अपना नया अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नामित किया है। इस पद पर ये मुकेश कुमार सुराणा का स्थान लेंगे जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी तेल शोधन एवं विपणन कंपनी है। जोशी जी वर्तमान में HPCL में ही मानव संसाधन निदेशक हैं। अब इनके नाम की सिफारिश प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति के पास भेजी जाएगी।

भारत-मध्य एशिया वर्चुअल समिट –

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली भारत मध्य एशिया वर्चुअल समिट की मेजबानी की। यह भारत और मध्य एशियाई नेताओं के बीच अपनी तरह का पहला जुड़ाव है। मध्य एशिया क्षेत्र मे मान्यता प्राप्त 5 देश आते हैं। इस सम्मेलन में इन देशों के राष्ट्रपतियों ने भाग लिया। कजाकिस्तान, किर्गिस्तान गणराज्य, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, और तुर्कमेनिस्तान इसके अंतर्गत आते हैं। इसका आयोजन भारत-दक्षिण एशियाई देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल बाद किया गया। शिखर सम्मेलन के दौरान सभी नेता दो साल बाद इस सम्मेलन के आयोजन के लिए तैयार हुए। 

भारत का सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग स्टेशन –

हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। यह चार पहिया वाहनों के लिए 100 चार्जिंग पॉइंट की क्षमता रखता है। इसे गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थापित किया गया है। इसे अलेक्ट्रिफाई प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है। इससे पहले नवी मुम्बई में स्थित चार्जिंग स्टेशन भारत का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन था। 

नीदरलैंड में बना विश्व का सबसे बड़ा कैनाल लॉक –

हाल ही में नीदरलैंड ने दुनिया के सबसे बड़े कैनॉल लॉक का उद्घाटन किया है। इसका उद्घाटन राजधानी एम्सटर्डम बंदरगाह के एक छोटे से शहर इजमुइडेन में किया। इसकी लम्बई 500 मीटर और चौंड़ाई 70 मीटर है। इसके निर्माण की शुरुवात साल 2016 में हुई थी। इसे साल 2019 तक पूरा किये जाने की योजना बनाई थी। 

भारती एयरटेल में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा गूगल –

भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए गूगल और भारती एयरटेल में 1 बिलियन डॉलर की साझेदारी का समझौता हुआ है। इनमें से 700 मिलियन डॉलर में गूगल एयरटेल में 1.28 प्रतिशत की हिस्सेदारी प्राप्त करेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?