करेंट अफेयर्स 30 जनवरी 2022 | Daily Current Affairs

करेंट अफेयर्स 30 जनवरी 2022 ( Daily Current Affairs 30 January 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

A Little Book of India : Celebrating 75 Years of Independence

रस्किन बॉन्ड द्वारा लिखित इस पुस्तक का हाल ही में विमोचन किया गया है। इसे भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के वर्ष में लांच किया गया है। यह पुस्तक भारत के 75 वर्षों में हुए विकास पर प्रकाश डालती है। यह पुस्तक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है।

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन बने मुख्य आर्थिक सलाहकार –

केंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को भारत के अगले मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से साझा की। ये नियुक्ति इस समय पर की गई है जब देश का अगला बजट पेश होने वाला है।

पद्म पुरस्कार 2022 –

भारतरत्न के बाद पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले सर्वोच्च सम्मान हैं। इन्हें तीन श्रेणियों पद्मविभूषण, पद्मभूषण, और पद्मश्री के रूप में प्रदान किया जाता है। इस साल कुल 128 पद्म पुरस्कार वितरण किये जाने की मंजूरी राष्ट्रपति जी ने प्रदान की। इनमें 4 पद्मविभूषण, 17 पद्मभूषण और 107 पद्मश्री सम्मलित हैं। पद्मविभूषण से सम्मानित चार लोगों में प्रभा अत्रे, जनरल विपिन रावत, कल्याण सिंह, और राधेश्याम खेमका शामिल हैं। इनमें प्रभा अत्रे के अतिरिक्त अन्य तीन लोगों को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

पद्म विभूषण 2022 –

  • प्रभा अत्रे (महाराष्ट्र) – कला क्षेत्र
  • जनरल विपिन रावत (उत्तराखण्ड) – सिविल सेवा
  • कल्याण सिंह (उत्तर प्रदेश) – लोक कार्य उत्तर प्रदेश। ये उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • राधेश्याम खेमका (उत्तर प्रदेश) – साहित्य और शिक्षा

पद्म भूषण 2022 –

  • गुलाम नबी आजाद (जम्मू-कश्मीर) – लोक कार्य
  • बुद्धदेव भट्टाचार्य (प. बंगाल) – लोक कार्य
  • नटराजन चंद्रशेखरन (महाराष्ट्र) – व्यापार और उद्योग
  • विक्टर बनर्जी (प. बंगाल) – कला क्षेत्र
  • स्वामी सच्चिदानंद (गुजरात) – साहित्य और शिक्षा
  • गुरमीत बाबा (पंजाब) – कला क्षेत्र
  • कृष्ण एला और श्रीमती चित्रा एला (तेलंगाना) – व्यापार व उद्योग
  • मधुर जाफरी – पाक कला
  • वशिष्ठ त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) – साहित्य और शिक्षा
  • प्रतिभा राय (ओडिशा) – साहित्य और शिक्षा
  • साइरस पूनावाला (महाराष्ट्र) – व्यापार एवं उद्योग
  • देवेंद्र झाझरिया (राजस्थान) – खेल
  • राशिद खान (उत्तर प्रदेश) – कला
  • राजीव महर्षि (राजस्थान) सिविल सेवा
  • सत्य नारायण नडेला (अमेरिका) – उद्योग एवं व्यापार
  • सुंदरराजन पिचाई (अमेरिका) – व्यापार एवं उद्योग
  • संजय राजाराम (मेक्सिको) – विज्ञान व इंजीनियरिंग

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?