करेंट अफेयर्स 4 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 4 दिसंबर 2021 (current-affairs-4-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस

साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बैंक के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में 4 दिसंबर की घोषणा की थी। इसे पहली बार साल 2020 में मनाया गया था। 

नौरोजी : पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म

यह भारतीय क्रांतिकारी दादाभाई नोरोजी की जीवनी है। इस पुस्तक के लेखक दिनयार पटेल हैं। जिन्हें हाल ही में इस पुस्तक के लिए प्रतिष्ठित कमलादेवी चटोपाध्याय एन.आई. एफ. बुक प्राइज 2021 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार साल 2018 में स्थापित किया गया था। दादाभाई नौरोजी भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश सांसद थे।

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम –

National Industrial Corridor Development Program (NICDP) का समर्थन करने हेतु भारत सरकार ने एशियाई विकास बैंक ( ADB) के साथ समझौता किया। यह 250 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता है। इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय औद्योगिक नोड्स विकसित कर उच्च स्तरीय रोजगार पैदा करना है।

संबित पात्रा –

हाल ही में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही आईएएस अधिकारी जी.के.वी. राव को भारतीय पर्यटन विकास लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?