करेंट अफेयर्स 5 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 5 दिसंबर 2021 (current-affairs-5-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

पेट्र फिआला –

हाल ही में चेक के नए प्रधानमंत्री के रुप में नियुक्त किया गया है। इन्हें चेक गणराज्य (Czech Republic) के राष्ट्रपति मिलोस जमैन ने इस पद पर नियुक्त किया। 

Call Your Cop –

यह मोबाइल एप नागालैंड पुलिस द्वारा लांच की गई है। इस एप को Excellogics Tech Solutions Pvt Ltd द्वारा विकसित किया गया है। यह एप राज्य के नागिरकों की पुलिस से सीधे संपर्क करने में सक्षम बनाएगा। 

फेडरल बैंक बचल योजना –

हाल ही में फेडरल बैंक ने महिलाओं के लिए बचत योजना लांच की है। यह निजी क्षेत्र का ऋणदाता बैंक है। जिसने महिलाओं के लिए एक सुविधा सम्पन्न बचत बैंक प्रोडक्ट लांच किया है। इस बचत योजना को महिला मित्र प्लस नाम दिया गया है। फेडरल बैंक की स्थापना 23 अप्रैल 1931 को हुई थी। वर्तमान में इसके एमडी व सीईओ श्यास श्रीनिवासन हैं।

ADB ने दिया भारत को 500 मिलियन का ऋण –

भारत की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने व छात्रों की शिक्षा पर कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में मदद के उद्देश्य से भारत को 500 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया है। वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?