करेंट अफेयर्स 6 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 6 दिसंबर 2021 (current-affairs-6-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

रोपेश गोयल –

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक रोपेश गोयल ने हाल ही में यंग जियोस्पेशियल साइंटिस्ट अवार्ड जीता। इन्होंने यह पुरस्कार इंडियन जियोइड मॉडल और कम्प्यूटेशन सॉफ्टवेयर विकसित करने में अपने अद्वितीय योगदान के लिए प्राप्त किया है। इन्हें यह पुरस्कार इसरो के पूर्व प्रमुख किरण कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के साथ एक स्वर्ण पदक प्रदान किया जाता है। यह 35 वर्ष से कम आयु के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार को साल 2011 से प्रदान किया जा रहा है। 

विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 –

यह रिपोर्ट फ्रांस की विश्व असमानता लैब द्वारा जारी की गई है। इसके सह-निदेशक लुकास चांसल हैं। प्रसिद्ध फ्रांसीसी अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी द्वारा इस रिपोर्ट का समन्यव किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में शीर्ष 1 प्रतिशत आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का पांचवां हिस्सा है। भारत की आधी आबादी के पास मात्र 13.1 प्रतिशत है।

ओलाफ स्कोल्ज –

हाल ही में ये एंजेला मर्केल का स्थान लेकर जर्मनी के चांसलर बने हैं। जर्मनी की राजधानी बर्लिन, मुद्रा यूरो और राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर हैं।

एशिया पावर एंडेक्स 2021 –

यह इन्डेक्स लोवी एंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स द्वारा जारी की गई है। इसमें भारत को 100 में से 37.7 अंक प्राप्त हुए। भारत इस सूची में चौथा शक्तिशाली देश है।

वन लाइनर करेंट अफेयर्स –

हाल ही में जेद्दाह में फार्मूला वन सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स का खिताब किसने जीता – लूईस हैमिल्टन

भारत मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास EKUVERIN का आयोजन 6 से 19 दिसंबर तक कहाँ किया जा रहा है – मालदीव

आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने किस राज्य में 50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल का उद्घाटन किया – मणिपुर

किस टीआरएस सदस्य ने हाल ही में राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया – बंदा प्रकाश

किस कन्नड़ अभिनेता का हाल ही में 83 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया – शिवराम

हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष किसे चुना गया – अलका उपाध्याय

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष कौन बनाए गए – संजय बंदोपाध्याय

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का महानिदेशक किसे बनाया गया – अशोक कुमार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहाँ पर पांचवें हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया – अबू धाबी

किस देश में स्थित ज्वालामुखी माउंट सेमेरु के फटने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई – इंडोनेशिया

कौनसा देश फ्रांस से 18 अरब डॉलर में 80 राफेल जेट खरोदेगा – संयुक्त अरब अमीरात

किस देश के क्रिकेटर एजाज पटेल ने मुम्बई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में एक पारी में 10 विकेट लिए – न्यूजीलैंड

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?