करेंट अफेयर्स 7 दिसंबर 2021

करेंट अफेयर्स 7 दिसंबर 2021 (current-affairs-7-december-2021) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

चॉकलेट बार्डर्ड फ्लिटर –

Chocolate Bordered Filter नाम की एक तितिली की प्रजाति को हाल ही में खोजा गया है। इसे उत्तरी सिक्किम के द्जोंगु में खोजा गया है। इसका वैज्ञानिक नाम Zographetus Dzonguensis है। 

डेविस कप – 2021

हाल ही में रूस ने क्रोएशिया को हराकर 2021 का डेविस कप अपने नाम किया। डेनियल मेदवेदेव के शानदार प्रदर्शन के बाद रूस ने यह खिताब अपने नाम किया। रूस ने अपना पहला डेविस कप खिताब साल 2002 में जीता था।

ग्रेटर टिपरालैंड –

त्रिपुरा के आदिवासी संगठन ग्रेटर टिपरालैंड नामक स्वदेशी समुदायों हेतु पृथक प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं। त्रिपुरी (टिपरी) राज्य की 19 अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों में से एक है। 

लोकलेखा समिति –

भारतीय संसद की लोकलेखा समिति ने हाल ही में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किये हैं। इसके शताब्दी समारोह को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति जी ने एक स्मारिका का भी विमोचन किया।

वन लाइनर प्रश्न उत्तर –

हाल  ही में 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ पर किया गया – नई दिल्ली

हाल ही में भारत ने रूस से 5000 करोड़ रुपये की कितनी एके-203 राइफलें खरीदने का समझौता किया – 6 लाख

वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत में ATM की संख्या कितनी है – 2,13,000+

डिक्शनरी डॉट कॉम ने Word of the year 2021 किसे चुना – Allyship

विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस का आयोजन 5 से 9 दिसंबर तक कहाँ पर किया जा रहा है – ह्यूस्टन (अमेरिका)

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?