करेंट अफेयर्स 4 जनवरी 2022

करेंट अफेयर्स 4 जनवरी 2022 (current affairs 4 january-2022) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, TET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व ब्रेल दिवस –

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में ऐसे लोगों की संख्या करीब 3 करोड़ 90 लाख से भी अधिक है जो देख नहीं सकते। इनके अतिरिक्त विश्व में करीब 25 करोड़ लोग ऐसे हैं जो आँखों की किसी न किसी प्रकार की बीमारी से ग्रसित हैं। लुइस ब्रेल के ही जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल 04 जनवरी को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। लुइस ब्रेल का जन्म 04 जनवरी 1809 को फ्रांस में हुआ था। इन्होंने बहुत कम उम्र में ही एक दुर्घटना में अपनी दोनो आंखों की रोशनी गवा दी। इसके बाद साल 1824 में मात्र 15 वर्ष की अवस्था में इन्होंने ब्रेल लिपि का अविष्कार किया। 06 जनवरी 1852 को मात्र 43 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया। ब्रेल लिपि एक विशेष लिपि है जिसे कागज पर उभरे हुए बिंदुओं के रुप में अंकित किया जाता है। उभरे हुए इन बिंदुओं को ‘सेल’ के नाम से जाना जाता है। यह लिपि आज विश्व भर में प्रयोग में लायी जाती है।

विस्तारा एयरलाइन के अगले CEO होंगे विनोद कन्नन –

विनोद कन्नन ने विस्तारा एयरलाइन के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस पद पर इन्होंने लेस्ली थंग का स्थान लिया है। साथ ही दीपक राजावत को विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है। विस्तारा एयरलाइंस ‘टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘सिंगापुर एयरलाइन’ के बीच 51:49 अनुपात का उद्यम है।

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन –

भारत में सेमीकंडक्टर वेफर फैब्रिकेशन सुविधाओं की स्थापना के लिए बड़े निवेश के आकर्षित करने हेतु केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुवात की है।

अभ्यास मिलन 2022 –

भारत साल 2022 में विश्व के 47 देशों के नौसैनिक अभ्यास ‘मिलन’ के मेजबानी करने जा रहा है। यह मिलन अभ्यास का 11वां संस्करण है, इसकी थीम ‘सौहार्द, सामंजस्य और सहयोग’ है। इसके आयोजन की शुरुवात 1995 ई. में की गई थी। 

हाइपरसोनिक त्सिरकोन मिसाइल –

हाल ही में रूस ने लगभग 10 नई त्सिरकोन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और एक पनडुब्बी से अन्य दो मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। यह ध्वनि की गति से 9 गुना तेजी से उड़ान भरने में सक्षण हैं। इस मिसाइल की मारक क्षमता 620 मील (1000 किलोमीटर) होगी।

सुष्मिता देव –

हाल ही के बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक 2021 की जांत हेतु एक स्थाई संसदीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति के 31 सदस्यों में एकमात्र महिला सदस्य सुष्मिता देव हैं। इस विधेयक के अनुसार महिलाओं की विवाह की न्यूनतम आयु को 18 से बढ़ाकर 21 किये जाना है। यह विधेयक बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 और सात व्यक्तिगत कानूनों में संशोधन करेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?