समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी अप्रैल-2018 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी अप्रैल-2018 (Current Affairs March – 2018 Quiz) : वर्ष 2018 के अप्रैल माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

आर्मोनिया के राष्ट्रपति के रूप में आर्मेन सर्किसियन को नियुक्त किया गया – वर्तमान में आर्मेन यूनाइटेड किंगडम में राजदूत के पद पर कार्यरत हैं।

‘राब्ता’ एक ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल है – यह पोर्टल सुविधा जम्मू-कश्मीर में रहने वाले नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इसमें लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

जावेद आबिदी दिव्यांगो की लड़ाई के अगुवा रहे थे – इनके प्रयासों की वजह से ही 2016 में दिव्यांगो के अधिकार कानून बना था। इनके पत्र को याचिका मानकर दिव्यांगो को मतदान के लिए रैंप की सुविधा दी गई थी। हाल ही में इनकी मृत्यु हो गया है।

तिब्बती नव वर्ष को ‘लोसर’ कहते हैं – यह त्यौहार तिब्बत में बौद्ध धर्म के आगमन के मौके पर शुरू किया गया था। इस त्यौहार में लोग घरों में सफाई करते है, नई-नई वस्तुएं लाते है, तथा भगवान बुद्ध की पूजा करते है। इस दिन लोग विशेष चिलमची के पानी में विकसित जौ के पौधे को बौद्ध आले पर रखते हैं और नए साल में अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं। यह त्यौहार कुरीतियों को मिटाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन हुई छोटी दुर्धटनाओं को शुभ माना जाता है।

भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है – नवजोत कौर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान है। नवजौत कौर ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में जापान की मिया इमाई को 9-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

मानघाओ त्यौहार चीन में मनाया जा रहा है – यह त्यौहार मियाओ समुदाय के लोग मनाते है| एक लोककथा के मुताबिक मानघाओ एक प्राचीन देवता है। जो बुराई दूर कर खुशियां लाता है।

मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में एनपीपी अध्यक्ष कॉनराड संगमा को नियुक्त किया गया – संगमा वर्तमान में तुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया – इन्होनें हाल ही में हुए चुनाव में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे को भारतीय जनता पार्टी और इंडीजेनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ़ त्रिपुरा गठबंधन के हाथों मिली शिकस्त के बाद अपना इस्तीफा दिया है।

ग्लोबल फायरपावर सूची में भारत को चौथा स्थान दिया गया – इस सूची में भारत से आगे अमेरिका, रूस और चीन ही हैं। ग्लोबल फायरपावर की सूची में 133 देशों को शामिल किया गया था।

‘प्राइड ऑफ़ बर्मिघम’ पुरस्कार से भारतीय मूल के हैरी अटवाल को सम्मानित किया गया – अटवाल को यह पुरस्कार बार्सिलोना आतंकी हमले में गंभीर रूप से एक घायल लड़के की मदद करने के लिए दिया गया है।

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का ख़िताब भारत की मनु भाकर ने जीता है – मनु ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मैक्सिको की एलेजेंड्रा जावाला को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया है। मनु का यह पहला वर्ल्ड कप ख़िताब है। मनु भाकर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतने वाली सबसे युवा खिलाडी है।

वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब अमेरिका के फिल मिकेलसन ने जीता है – फिल का फाइनल स्कोर पांच अंडर 66 रहा है। फिल ने तीसरी बार यह ख़िताब जीता है। यह उनका पांच साल में पहला खिताब है। इससे पहले इन्होनें आखिरी खिताब 2013 में ब्रिटिश ओपन के रूप में जीता था।

जंग-ए-आजादी स्मारक करतारपुर में बनाया गया – यह स्मारक करतारपुर में हुए शहीदों की याद में बनाया गया है। इसमें प्रवेश के 2 गेट है, इसमें से एक श्री दरबार साहिब की दर्शन दियोढी की याद दिलाता है।

भारत की पहली हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई – इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 यात्री बैठ सकते है। इस हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए यात्रियों को प्रति यात्री 3500 रूपये चुकाने होंगे। यह सेवा केवल 70 किलोमीटर की दूरी तक के लिए शुरू की गई है।

‘सपोशी’ एक मॉलवेयर है – जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर काबू कर सकता है और उन्हें डिस्ट्रीब्यूड डिनायल ऑफ़ सर्विस के हमलों के लिए इस्तेमाल कर सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने अधिकार में करने और इन्हें बॉटस में परिवर्तित करने में सक्षम है। इसका उपयोग मुख्यत: डीडीओएस हमले के लिए किया जा सकता है।

“लांग मार्च 5 बी” वाहक रोबोट है – यह राकेट 25 हजार किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है। इससे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में परीक्षण माड्यूल लाने में मदद मिलेगी। चीन इस राकेट को 2019 में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा।

“मिलन-2018” भारतीय सेना की अगुवाई में आयोजित किया नौसेना अभ्यास है- इसमें हिंद महासागर के 22 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे। यह अपनी तरह का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है। यह नौसेना अभ्यास पोर्ट ब्लेयर में आयोजित किया गया है।

[LDAdvQuiz 11]

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?