समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी दिसम्बर-2017 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी दिसम्बर-2017 (Current Affairs December – 2017 Quiz) :

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी दिसम्बर-2017-दिसम्बर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

नेवी में पहली बार किस  महिला को पायलट के रूप में शामिल किया गया – नेवी में  पहली बार महिला पायलट के रूप में शुभांगी स्वरूप को शामिल किया गया है। शुभांगी समुद्री टोही टीम में पायलट होंगी। शुभांगी केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शामिल थी। नौसेना में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी 2015 में दी थी। एयरफोर्स में पहले ही तीन महिलाओं को फाइटर पायलट के रूप में शामिल किया जा चुका है।

 तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया-  जल्द ही में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के रूप में महेंद्र रेड्डी को नियुक्त किया गया है। महेंद्र रेड्डी तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे व्यक्ति है। ये 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

जल्द ही में यूएनएड्स के विशेष दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया- यूएनएड्स के विशेष दूत के रूप में भारतीय मूल की एड्स रिसर्चर प्रो. कुरैशा अब्दुल करीम को नियुक्त किया गया। प्रो. कुरैशा दुनिया की उन चंद एड्स रिसर्चर्स में से हैं। जिन्होंने युवाओं में खासकर महिलाओं में एचआईवी संक्रमण के कारण खोजने में अहम भूमिका निभाई है।
किस देश की हाल ही में महिला फुटबॉल टीम पर प्रतिबंध लगाया गया है- हाल ही में डेनमार्क की महिला फुटबॉल टीम पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। डेनमार्क पर यह प्रतिबंध स्वीडन के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मुकाबला खेलने से मना करने के कारण लगाया गया है। यूईएफए ने डेनिश फुटबॉल एसोसिएशन पर 15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया- हाल ही में जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में एमर्सन मननगाग्वा को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में एमर्सन मननगाग्वा जिम्बाब्वे के उप-राष्ट्रपति पद पर कार्यरत है। एमर्सन को रॉबर्ट मुगाबे के हटने के बाद राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया है। मुगाबे ने 37 साल तक देश पर शासन करने के बाद अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।

किस देश में समलैंगिक शादी को मान्यता दी गई- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया देश को समलैंगिक शादी करने की मान्यता दी गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 में समलैंगिक शादी पर प्रतिबंध लगाया था। ऑस्ट्रेलिया समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला विश्व का 26वां देश बन गया है।

 

जल्द ही में किस राज्य में ‘नवकृष्णा चौधरी सींचा उन्नयन’ योजना शुरू की गई- ओडिशा में ‘नवकृष्णा चौधरी सींचा उन्नयन’ की योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत कुल 14 प्रमुख और 284 मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत कमान क्षेत्र को पुनर्जीवित किया जायेगा। नवकृष्णा चौधरी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

किस देश ने महिला रोबोट को नागरिकता प्रदान की- हाल ही में सऊदी अरब ने महिला रोबोट को नागरिकता प्रदान की है। इसका नाम ‘सोफिया’ रखा गया है। यह लोगों से बातचीत भी कर सकती है। इस रोबोट को खाड़ी देशों में किसी सामान्य महिला से ज्यादा अधिकार हासिल हैं।
[LDAdvQuiz 5]

[LDAdvQuiz 6]

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?