समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी जून-2018 (Current Affairs NEWS/Quiz)

 समसामयिक समाचार / प्रश्नोत्तरी जून-2018 (Current Affairs June – 2018 Quiz) : वर्ष 2018 के जून माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

‘गज यात्रा’ कहाँ शुरू की गयी – हाल ही में गारो पहाड़ों में स्थित ‘तूरा’ नामक गाँव से गज यात्रा शुरू की गयी। इसका उद्देश्य भारत में मौजूद हाथियों को आने-जाने के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना है।

विकास गौड़ा कौन हैं ? 
विकास गौड़ा भारत के डिस्कस थ्रो के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। इन्हें पदम् श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चूका है। हाल ही में विकास गौड़ा ने डिस्कस थ्रो से सन्यास की घोषणा की है।

विश्व पर्यावरण दिवस – पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 5 जून को “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में ‘संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम’ द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2018’ हेतु मुख्य विचार बिन्दु “Beat the Plastic Pollution” निर्धारित किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण दिवसों की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें>>

“ऑपरेशन निस्तर” क्या है ?
सोकोत्रा द्वीप में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए ऑपरेशन निस्तर शुरू किया गया था। ये लोग सोकोत्रा में आये भंयकर मेकूनू नामक समुद्री चक्रवात में द्वीप पर फँस गए थे।

भारत की पहली हवाई सेवा – भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जून 1948 को एयर इंडिया ने भारत की पहली हवाई सेवा शुरू की थी।

प्रांजल पाटिल कौन हैं ?
प्रांजल पाटिल ने यूपीएससी (UPSC ) की सिविल सेवा परीक्षा 2016 में 124 वीं रैंक लाकर भारत की पहली नेत्रहीन महिला बनी हैं। इन्होंने हाल ही में एर्नाकुलम ( केरल ) में सहायक कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने त्यागपत्र दिया – भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रह्मण्यन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने कहा कि वे पारिवारिक कारणों से त्यागपत्र दे रहे हैं। और बापस अमेरिका जा रहे हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?