समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी सितम्बर-2017 (Current Affairs NEWS)

समसामयिक समाचार/प्रश्नोत्तरी सितम्बर-2017 (Current Affairs September – 2017 Quiz) :

सितम्बर माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बने कुलदीप यादव – कोलकाता वनडे में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज के दूसरे मैच के 33 वें ओवर की दूसरी, तीसरी व चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों वेड, ऐस्टन एगर और पैट कुमिंस को आउट कर दिया। कुलदीप से पहले भारत की ओर से चेतन शर्मा और कपिल देव वनडे मैच में हैट्रिक बना चुके हैं। कुलदीप यादव को उनके विशेष गेंदबाजी एक्शन के कारण चाइनामैन गेंदबाज कहते हैं।

सरदार सरोवर बाँध देश को समर्पित – शिलान्यास के 56 साल बाद 17 सितम्बर 2017 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित कर दिया। 5 अप्रैल 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने इस बांध का शिलान्यास किया था। 1987 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ। यह बांध गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित है। इस बांध की ऊँचाई 138 मीटर है।

पी.वी. सिंधू ने कोरिया ओपन जीता – कोरिया ओपन के फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 11-21, 20-18 से हराकर भारत की पीवी सिंधू कोरिया ओपन की विजेता बनी हैं। सिंधू कोरिया ओपन जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गयी हैं। 

एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह का निधन – एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह का 98 वर्ष की उम्र में 16 सितम्बर 2017 को निधन हो गया। इनका जन्म 15 अप्रैल 1919 को लायलपुर (फैसलाबाद) पाकिस्तान में हुआ। एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह एयरफोर्स के इकलौते 5 स्टार रैंक वाले अफसर थे, इन्हें 26 जनवरी 2002 को मार्शल ऑफ़ द इंडियन एयर फोर्स (फील्ड मार्शल) यानी पाँच सितारा सैन्य अधिकारी बनाये गए और आजीवन एयरफोर्स से रिटायर नहीं हुए। 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 

ए.बी. पांडे जीएसटीएन के अंतरिम चेयरमैन बने – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( UIDAI ) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबी पांडे को माल एवं सेवा कर नेटवर्क ( GSTN ) का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

नीति आयोग के नये उपाध्यक्ष का चयन – श्री राजीव कुमार ने नीति आयोग के नये उपाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। ये अरविन्द पनगढ़िया के बाद दूसरे उपाध्यक्ष हैं।

बुजुर्गों के रहने लायक देशों में भारत का 71 वां स्थान – विश्वस्तरीय आकलन के अनुसार दुनियाभर में बुजुर्गों के रहने लायक देशों की सूची में स्विट्जरलैंड को प्रथम स्थान मिला है जबकि भारत 71 वें स्थान पर है। ग्लोबल एजवॉच इंडेक्स के अनुसार बुजुर्गों के लिए मुफीद देशों की सूची के शुरू के आठ देश इस प्रकार हैं : स्विट्जरलैंड के बाद क्रमशः नॉर्वे, स्वीडन, जर्मनी, कनाडा, नीदरलैंड, आइसलैंड और जापान का नम्बर है। वर्ष 2015 में जारी 96 देशों की सूची में अमेरिका 10 वें नम्बर पर है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?