हिंदी में सर्वप्रथम, कुछ रोचक जानकारी

हिंदी में सर्वप्रथम, कुछ रोचक जानकारी/तथ्यों को इस लेख में हम आपके लिए लेकर आये हैं। निःसंदेह इस लेख से आपका हिंदी सम्बन्धी ज्ञान बढ़ेगा।

  • संस्कृत से उपजी भारतीय आर्यभाषाओं के अपभ्रंश से 1050 से 1150 के बीच हिन्दी का जन्म माना गया है।
  • हिन्दी के प्रथम कवि – सरहपा
  • हिंदी का प्रथम महाकाव्य – पृथ्वीराजरासो
  • 1165 से 1192 के बीच दरबारी कवि चन्दबरदाई ने ‘पृथ्वीराज रासो‘ के रूप में हिंदी साहित्य की पहली रचना की।
  • परीक्षा गुरु‘ हिंदी का प्रथम उपन्यास है, जिसे लाला श्रीनिवास दास ने लिखा था।
  • नहुष‘ हिंदी का पहला मौलिक नाटक माना जाता है। जिसे गोपाल चन्द्र ने लिखा है।
  • 1796 में कलकत्ता (कोलकाता) से प्रकाशित जॉन गिलक्रिस्ट की ‘ग्रामर ऑफ हिंदुस्तानी लेंग्वेज‘ टाइप आधारित देवनागरी में प्रकाशित पहली किताब थी।
  • हिन्दी के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली रचना – हिमतरंगिनी
  • हिन्दी की प्रथम आत्मकथा – अर्द्धकथानक
  • हिंदी का पहला समाचार-पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ 30 मई 1826  को पं. जुगलकिशोर शुक्ल के सम्पादन में निकला था।
  • हिन्दीभाषी प्रदेशों में सबसे पहले बिहार में 1835 में हिंदी आंदोलन शुरू हुआ।
  • हिंदी का प्रथम रेखाचित्र – पद्मपराग
  • पहला व्याकरण ग्रंथ – अष्टध्यायी
  • हिन्दी की प्रथम रिपोर्ताज – लक्ष्मीपुरा
  • हिन्दी की प्रथम जीवनी – दयानन्द दिग्विजय
  • हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का विचार सबसे पहले गुजराती कवि श्रीनर्मद (1833 -86) ने रखा था।
  • हिंदी की प्रथम एकांकी – एक घूंट
  • हिन्दी का प्रथम समाचार दैनिक – सुधा वर्षण
  • हिंदी की प्रथम यात्रा संस्मरण – लन्दन यात्रा
  • भारत में पहली बार हिंदी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सर आशुतोष मुखर्जी ने फोर्ट विलियम कॉलेज में 1919 में शुरू कराई।
  • प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन – नागपुर (1975 ई.)
  • हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानी – इन्दुमती
  • ज्ञानपीठ से सम्मानित प्रथम साहित्यकार – सुमित्रानंदन पंत
  • ज्ञानपीठ से सम्मानित प्रथम महिता हिन्दी साहित्यकार – महादेवी वर्मा
  • हिन्दी की प्रथम लघु पत्रिका – नए पत्ते
  • हिन्दी की प्रथम आदि कवयित्री – मीराबाई
  • साल 1930 में पहली हिंदी टाइपराइटर अस्तित्व में आया।
  • खड़ीबोली का प्रथम महाकाव्य – प्रिय प्रवास
  • 1931 में अर्देशिर ईरानी ने भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ हिंदी में बनाई।
  • हिंदी की प्रथम पत्रिका – संवाद कौमुदी
  • लोकसभा में 15 मई 1952 को पहली बार हिंदी में संबोधन कर के तत्कालीन ज्ञानपीठ पुरस्कार 1968 में सुमित्रानंदन पंत को दिया गया।
  • पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10-12 जनवरी 1975 को भारत में हुआ,जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार हिंदी में भाषण 1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया।
  • छायावाद की प्रथम कृति – झरना
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रहे स्व. प्रेम शंकर गुप्त हिंदी में निर्णय देने वाले पहले न्यायाधीश थे।
  • हिंदी की पहली इंटरनेट पत्रिका भारत-दर्शन न्यूजीलैंड से प्रकाशित हुई।
  • पेशे से इंजीनियर आलोक कुमार ने 21 अप्रैल 2003 को हिंदी का पहला ब्लॉग ‘नौ दो ग्यारह’ शुरू किया।
  • देश का पहला राष्ट्रीय हिंदी संग्रहालय आगरा में स्थापित करने की योजना है।

श्रोत: इंटरनेट एवं हिन्दुस्तान समाचार पत्र

नोट: हिंदी के इतिहास की कुछ तिथियों और तथ्यों पर विद्वानों में मतभेद रहा है। यहाँ बहुसंख्य की मान्यता के आधार पर विवरण दिया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?