करेंट अफेयर्स नवंबर 2021 | Current Affairs November 2021

करेंट अफेयर्स नवम्बर 2021 | Current Affairs November 2021 :- समसामयिकी घटनाक्रम 2021 में नवम्बर माह की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घनटाओं का संकलन है। राज्य व केंद्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), राज्य लोकसेवा आयोग (PCS), एसएससी (SSC), लेखपाल, बैंक (BANK), रेलवे इत्यादि परीक्षाओं के लिए बहुपयोगी करेंट अफेयर्स।

श्रीमद्रामायणम –

भारत के उपराष्ट्रपति M. वेंकैया नायडू ने ईंस पुस्तक का हाल ही में हैदराबाद में विमोचन किया। ईंस पुस्तक के लेखक शशिकिरणाचार्य हैं। यह पुस्तक भगवान राम के नेतृत्व, सुशासन और कानून के शासन के बारे में जानकारी देती है। उन्होंने युवाओं के बीच विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यिक कार्यों और काव्य कार्यों को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

IFFI Personality of The Year –

हाल ही में हेमा मालिनी और प्रसून जोशी को इस से सम्मानित किया गया। हेमा मालिनी भारतीय फिल्म अभिनेत्री व मथुरा से सांसद हैं। वहीं प्रसून जोशी गीतकार एवं Central Board of Film Certification के पूर्व अध्यक्ष हैं। प्रसून जोशी ने 2014 के चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी के लिए एक अभियान गीत लिखा था ।

EX SHAKTI –

यह एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। जो भारत और फ्रांस के बीच होता है। इस बार इसके छठे संस्करण का आयोजन 15 से 26 नवंबर के बीच फ्रांस के फ्रेजस में भारत व फ्रांस की नौसेना के बीच किया जा रहा है। यह एक द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास है। इसमें गोरख राइफल्स इन्फेंट्री बटालियन द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। फ्रांस सेना का प्रतिनिधित्व 6वीं लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड की 21वीं मरीन इन्फैंट्री रेजिमेंट कर रही है। यह अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग और अंतःक्रियाशीलता को भी बढ़ावा देगा।

लाल सलाम : एक उपन्यास

इसकी लेखिका स्मृति ईरानी हैं। जो कि वर्तमान में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री हैं। यह इनका पहला उपन्यास है। यह अप्रैल 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में माओवादी हमले के दौरान 76 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की हत्या से प्रेरित है। यह पुस्तक उन लोगों को भी श्रद्दांजलि है जो अपना सारा जीवन देश सेवा में समर्पित कर देते हैं।
 

मणिपुर राज्य पुरस्कार –

65 वर्षीय उपन्यासकार बेरिल थंगा को उनकी पुस्तक – ‘Ei Amadi Adungeigi Ithat : I and the then island) के लिए साहित्य 2020 के लिए 12वें मणिपुर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपन्यास 2015 में प्रकाशित हुआ था। इसके लिए मणिपुर के राज्यपाल गणेशी लाल ने हाल ही में इन्हें पुरस्कृत किया। ईंस पुरस्कार के साथ एक शॉल, 3 लाख रुपये की धनराशि, एक पट्टिका और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

स्वालंबन चैलेंज फण्ड –

इसे हाल ही में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक द्वारा शुरू कोय गया। यह ईंस फण्ड की दूसरी विंडो है। ‘हरित भारत’ ईंस फण्ड की थीम है। इस फंड का फोकस हरित और स्वच्छ जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने वाली नवीन परियोजनाओं पर है।
 

मन्नू भण्डारी –

ये हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका हैं जिनका हाल ही में 90 वर्ष की अवस्था मे निधन हो गया। इन्हें इनकी उत्कृष्ट रचनाओं महाभोज, ये सच है, एक इंच मुस्कान, आँखों देखा झूठ, कलावा, और आपका बंटी के लिए जाना जाता है। ‘एक कहानी ये’ नाम से इन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी। व्यास सम्मान सहित इन्हें बहुत से साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

हिंद महासागर रिम एसोसिएशन – 

Indian Ocean Rim Association (IORA) की 21वीं मंत्रिपरिषद की वार्षिक बैठक का आयोजन हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हाइब्रिड प्रारूप में किया गया। भारत ने भी वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के अंत मे ढाका विज्ञप्ति को स्वीकार किया गया। भारत ने IORA की अध्यक्षता ग्रहण करने के लिए बांग्लादेश को बधाई दी। साथ ही IORA के नए वार्ता भागीदार के रूप में रूसी संघ का स्वागत किया।

चेकमेट –

हाल ही में चर्चा में रहा ‘चेकमेट’ नया स्टील्थ विमान है। जो कि रूस द्वारा विकसित किया जा रहा है। रूस दो इंजन वाले Su-57 लड़ाकू विमान के बाद अपना दूसरा स्टेल्थ फाइटर जेट विकसित कर रहा है। नए स्टेल्थ विमान ‘सु-75 चेकमेट’ को लाइट टैक्टिकल एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह 5th Generation का हल्का लड़ाकू विमान है। इस विमान को United Aircraft Corporation ने विकसित किया है। यह 2023 में अपनी पहली उड़ान भरेगा।
 

राशन आपके ग्राम –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश की अपनी यात्रा पर आदिवासी कल्याण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का उद्घाटन किया है। PM मोदी ने मध्य प्रदेश की ‘राशन आपके ग्राम’ योजना और ‘सिकल सेल मिशन’ नाम से एक कल्याणकारी योजना की भी शुरुवात की। इसके अतिरिक्त उन्होंने संपूर्ण भारत में 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। केंद्र सरकार ने 2021 15 नवंबर को हर साल ‘जनजातीय गौरव दिवस या ‘आदिवासी गौरव दिवस मनाने का निर्णय किया। प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी समाज के साथ अपने लंबे जुड़ाव का भी जिक्र किया। उनके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन की समृद्धि के लिए उनकी सराहना की गई।

भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय – 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने तमिलनाडु के तंजावुर में भारत का पहला डिजिटल खाद्य संग्रहालय लॉन्च किया। यह Food Corporation of India- FCI और विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय, बेंगलुरु (कर्नाटक) द्वारा सह-विकसित एक 1,860 वर्ग फुट का संग्रहालय है। इसका अनुमानित परिव्यय 1.1 करोड़ रुपये है।

आदर्श गाँव ‘सुई’ –

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हरियाणा स्थित भिवानी जिले के सुई गांव का दौरा किया और गांव में विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस गांव को आदर्श ग्राम (आदर्श गांव) के रूप में महादेवी परमेश्वरीदास जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हरियाणा सरकार की स्व-प्रेरित आदर्श ग्राम योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यह भृत्त का पहला ऐसा जिला है जहाँ 2 राष्ट्रपति दौरा कर चुके हैं। श्री रामनाथ कोविंद से पहले डॉ. APJ अब्दुल कलाम ने 2007 में इस गाँव का दौरा किया था।

वैश्विक रिश्वत जोखिम रैकिंग – 

यह रैंकिंग हाल ही में TRACE इंटरनेशनल द्वारा जारी की गई है। व्यापार रिश्वत जोखिम को मापने वाली 2021 TRACE रिश्वत जोखिम मैट्रिक्स की वैश्विक सूची में भारत 44 के जोखिम स्कोर के साथ 82वें स्थान पर है। पिछली साल भारत 45 के स्कोर के साथ 77वें स्थान पर था। 2 के स्कोर के साथ डेनमार्क इस रैंकिंग में शीर्ष पर है। इसके बाद नॉर्वे तत्पश्चात स्वीडन का नाम है। एक रिश्वत-विरोधी मानक-सेटिंग संगठन, को TRACE के नाम से जाना जाता है। यह विश्व के 194 देशों, क्षेत्रों और स्वायत्त और अर्ध-स्वायत्त क्षेत्रों में व्यापार रिश्वतखोरी जोखिम की रैंकिंग जारी करता है।

UP का पहला वायु प्रदूषण रोधी टॉवर –

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने उत्तर प्रदेश के पहले वायु प्रदूषण नियंत्रण टॉवर का उद्घाटन नोएडा में किया। Air Pollution Control Tower- APCT प्रोटोटाइप को राज्य द्वारा संचालित Bharat Heavy Electricals Ltd (Bhel) द्वारा विकसित किया गया है। यह स्वदेशी रूप से विकसित है। इसे DND फ्लाईवे और स्लिप रोड से नोएडा एक्सप्रेसवे के बीच स्थापित किया गया है। 

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब –

भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए SBI ने TATA Steel की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के साथ एक रणनीतिक समझौता किया। Football के खेल में SBI द्वारा यह अपनी तरह का पहला समझौता है। इस समझौते के माध्यम से, एसबीआई JfC के प्रमुख प्रायोजकों में से एक बन जाएगा। अब इसकी जर्सी पर एसबीआई का भी लोगो होगा।
SBI की स्थापना: 1 जुलाई 1955 को हुई थी, स्का मुख्यालय मुम्बई(महाराष्ट्र) में है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा हैं।

वियना टेनिस ओपन 2021 –

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर “साशा” ज्वेरेव ने USA के फ्रांसिस टियाफो को हराकर वियना ओपन 2021 या एर्स्ट बैंक ओपन 2021 में खिताब अपने नाम किया। यह सीजन का इनका 5वां एटीपी खिताब (2021) है। यह उनका कुल 18वां खिताब है। वर्तमान में ये ATP विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। कोलंबिया के रोबर्ट फाराह और जुआन सिबेस्टियन काबल ने United kingdom के जो सैलिसबरी और USA के राजीव राम को हराकर Erste Bank Open 2021 युगल प्रतियोगिता जीती।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल 2022
बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के पहले मैचों की घोषणा हाल ही में कई जा चुकी है। महिला क्रिकेट T-20 फॉर्मेट के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू कर रही है। पिछली बार क्रिकेट  Multi-sporting showpiece कुआलालंपुर में 1998 में में खेला गया था। महिला क्रिकेट टी20 प्रतियोगिता 29 जुलाई से एजबेस्टन स्टेडियम में होगी, इसमें 7 अगस्त 2022 को कांस्य और स्वर्ण पदक के मैच खेले जाएंगे।

डेनियल ब्रुहल – 

स्पेनिश-जर्मन फ़िल्म अभिनेता Daniel Brühl को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (United Nations World Food Programme – UN-WFP) हेतु सद्भावना राजदूत के रूप में नामित किया गया है। वह वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के जीरो हंगर वाली दुनिया के मिशन में शामिल हो गए हैं। सद्भावना राजदूत के रूप में, वह भूख के मुख्य चालकों के बारे में सूचित करेंगे और ईंस समस्या के मूल कारणों व तत्काल जरूरतों से निपटने के लिए संगठन के प्रयासों का प्रदर्शन करेंगे। इन्हें आपने मार्वल स्टूडियो की Avengers सीरीज की Captain America : Civil War में देखा होगा।

राजा चारी –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और स्पेसएक्स ने 10 नवंबर, 2021 को “Crew 3” मिशन लॉन्च किया है। SpaceX एक निजी कंपनी है जिसके मालिक एलन मस्क हैं। इस मिशन के कमांडर राजा चारी हैं। ये भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। वर्तमान में ये नासा में कार्यरत अन्तरिक्ष यात्री हैं। Tom Marshburn (पायलट), Kayla Barron) (मिशन विशेषज्ञ), Matthias Maurer (मिशन विशेषज्ञ) ईंस मिशन के अन्य तीन यात्री हैं। जिनमें पहले दो नासा के हैं और अंतिम European Space Agency के हैं।

इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड –

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यों के ईंस पुरस्कार से सम्मानित किया। Best Adventure Destination में ऋषिकेश पहले और गोवा का बंजी जंपिंग दूसरे स्थान पर है। गुजरात के शिवराज पुर बीच को सर्वश्रेष्ठ तटीय गंतव्य के रूप में चुना गया। इसके बाद गोवा के अश्वम बीच का नाम आता है। Best wild Life Destination में जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान और संग्रहालय को चुना गया यह रामनगर (नैनीताल, उत्तराखंड) में स्थित है। गुजरात का गिर क्षेत्र इसमें दूसरे स्थान पर है।

पोचमपल्ली –

यह तेलंगाना राज्य में स्थित एक गाँव है, जो हाल ही में चर्चा में रह। राज्य के यादाद्री भुवनगिरी जिले में स्थित पोचमपल्ली गांव हाथ से बुनी हुई अपनी प्रसिद्ध इकत साड़ियों के लिए जाना जाता है। हाल ही में इसे United Nations World Tourism Organisation – UNWTO द्वारा विश्व के  सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में चुना गया। यह पुरस्कार 2 दिसंबर को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में UNWTO आम सभा के 24वें सत्र में दिया जाएगा। यह गाँव हैदराबाद से लगभग 50 किमी दूर है और इसे अक्सर उत्कृष्ट साड़ियों के लिए भारत के रेशम शहर के रूप में जाना जाता ह। इन साड़ियों को इकत नामक एक अनूठी शैली के माध्यम से बुना जाता है। इस शैली (पोचमपल्ली इकत) को 2004 में एक भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्राप्त हुआ था। इसे भूदान आंदोलन की याद में भूदान पोचमपल्ली के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि भूदान आंदोलन को 18 अप्रैल 1951 को  आचार्य विनोभा भावे ने इसी गांव से शुरू किया था।

Shombi Sharp – 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत में United Nation के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में चुना। ये संयुक्त राज्य अमेरिका के एक सतत विकास विशेषज्ञ है। ये अब भारत में United Nation की टीम का नेतृत्व करेंगे, और सतत विकास लक्ष्यों के लिए बेहतर तरीके से उबरने के लिए भारत की कोविड -19 प्रतिक्रिया योजनाओं की दिशा में काम करेंगे। इससे पहले ये संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में आर्मेनिया में अपनी सेवा दे चुके हैं।

एसोचेम पुरस्कार –

भारत की एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ASSOCHAM) द्वारा कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक को पुरस्कृत किया गया। इसे यह सम्मान ‘क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों’ की श्रेणी के तहत प्रदान किया गया। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, सर्वश्रेष्ठ ‘Digital Financial Services)’ का पुरस्कार इसे मिला। बैंक के अध्यक्ष पी. गोपीकृष्ण हैं। जिन्होंने यह पुरस्कार बेंगलुरु में RBI के क्षेत्रीय निदेशक R. गुरुमूर्ति से पुरस्कार प्राप्त किया। राज्य के लगभग 40 गांवों को KVGB बैंक द्वारा 100% डिजिटल गांवों में बदल दिया गया है। उन गांवों में 24 घंटे Micro ATM, Mobile Banking, Internet Banking, AEPS, Imps, UPI तक पहुँच है। कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक की स्थापना 2005 में हुई थी। इसका मुख्यालय धारवाड़ में है।

बाल दिवस – Children’s Day

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में उनके जन्मदिवस को भारत मे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
संयुक्त राष्‍ट्र संघ (UNO) की महासभा द्वारा लिये गये निर्णय के हिसाब से यह सबसे पहले 1954 में मनाया गया। तब से 1959 तक यह अक्टूबर माह में मनाया जाता था।
1959 में जिस दिन संयुक्‍त राष्‍ट्र की महासभा ने बच्‍चों के अधिकारों के घोषणापत्र को मान्‍यता दी थी, उसी दिन के उपलक्ष्‍य में 20 नवम्‍बर को ईंस दिवस के रूप में चुना गया।
1989 ई. में इसी दिन (20 नवंबर) बच्‍चों के अधिकारों के समझौते पर 191 देशों द्वारा हस्‍ताक्षर किए गए।
अर्थात नेहरू जी की मृत्यु से पहले संपूर्ण विश्व के साथ भारत मे भी बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था।
नेहरू जयंती (14 नवंबर) को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने के संबंध में एक प्रस्ताव संसद में 1964 में पेश किया गया। तभी से भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।
 

वांग यापिंग –

ये एक चीनी महिला हैं जिन्होंने 7 नवंबर 2021 को अंतरिक्ष में चहलकदमी की। ये ऐसा कहने वाली पहली चीनी महिला हैं। इनकी टीम ने तियांगोंग स्पेस स्टेशन के बाहर 6 घंटे का समय पूरा किया। यह अंतरिक्ष स्टेशन 2022 तक शुरु हो जाएगा। ये चीन के शेनझोउ-13 मिशन के चालक दल के साथ गईं। इस मिशन के कमांडर झाई झिगांग थे।

कुक जलडमरूमध्य (Cook Strait) –

हाल ही में चर्चा में रही कुक जलडमरूमध्य न्यूजीलैंड में है। यह स्ट्रेट न्यूजीलैंड के उत्तरी व दक्षिणी द्वीपों को अलग करता है। यह उत्तर-पश्चिम में तस्मान सागर को दक्षिण-पूर्व में दक्षिण प्रशांत सागर से जोड़ता है। हाल ही में फ्रीडमैन ने पहली बार इलेक्ट्रिक प्लेन से इस स्ट्रेट को पार किया। फ्रीडमैन इलेक्ट्रिक एयर कंपनी के संस्थापक हैं। 40 मिनट की इस उड़ान को 101 साल बाद आयोजित किया गया।

क्लाइमेट इक्विटी मॉनीटर (Climate Equity Monitor) –

जलवायु कार्यवाही में समानता का आकलन करने के लिए भारतीय जलवायु विशेषज्ञों द्वारा ये वेबसाइट लांच की गई है। इसके लिए क्लाइमेट इक्विटी मॉनीटर नाम के एक ऑनलाइन डैशबोर्ड का विकास किया है। ये उत्सर्जन में असमानता, जलवायु कार्यवाही में समानता, दुनिया भर में ऊर्जा खपत और कई देशों की जलवायु नीतियों का आकलन करने हेतु विकसित किया गया है। 

स्ट्राइव (STRIVE) –

यह वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोषित एक परियोजना है। Skills Strengthening for Industrial Value Enhancement – STRIVE को साल 2016 में 2200 करोड़ रुपये की लागत से शुरु किया गया था। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों से संबंधित मामलों के निपटारों हेतु उद्योग समूहों के माध्यम से जागरूकता पैदा करना इसका उद्देश्य था। इस परियोजना को मंगुलुरु में कनारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन-इंडस्ट्रियल क्लस्टर के माध्यम से शुरु किया गया था।

सिंधु नदी डाल्फिन जनगणना –

हाल ही में पंजाब ने राज्य में सिंधु नदी डाल्फिन की जनगड़ना शरु करने जा रहा है। यह मीठे पानी की डॉल्फिन हैं। ये व्यास नदी में पायी जाती हैं। International Union for The Conservation of Nature द्वारा सिंधु नदी डॉल्फिन को विलुप्तप्राय घोषित किया जा चुका है। इस डॉल्फिन की खोज 2007 में हरिके वन्यजीव अभ्यारण्य, पंजाब में की गई थी। सिंध नदी डाल्फिन को 2019 में पंजाब राज्य का जलीय जानवर घोषित किया गया था।

प्रोजेक्ट 15B क्लास डिस्ट्रायर-यार्ड 12704 –

मझगाँव डॉक शिप बिल्डर्स ने हाल ही में भारतीय नौसेना को  प्रोजेक्ट 15B क्लास डिस्ट्रायर-यार्ड 12704 (विशाखापट्टनम) का पहला जहाज डिलिवर किया है। स्वदेशी स्टील DMR 249A का उपयोग करके इस जहाज का निर्माण किया गया है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस और सतह से हवा मे मार करने वाली लम्बी दूरी की बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है। यह स्वदेश निर्मित सबसे बड़े विध्वंसकों में से एक है। इसकी लम्बाई 164 मीटर और इसका विस्थापन 7500 टन से अधिक है।

ग्लासगो में COP26 जलवायु शिखऱ सम्मेलन –

भारत ने ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ कार्यक्रम लांच किया। भारत यूके के ग्लासगो ब्रेकथ्रू में शामिल हुआ। ग्लासगो ब्रेकथ्रू साल 2030 तक विश्व भर में स्वच्छ व सस्ती तकनीक देने की अंतर्राष्ट्रीय योजना है। यूके ने इंडिया ग्रीन गारंटी लांच की, साथ ही इंडिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फंड की प्रतिबद्धता जताई। 2020 से 2030 तक मीथेन उत्सर्जन को 30 प्रतिशत कम करने के उद्देश्य से 100 से अधिक देशों ने ‘वैश्विक मीथेन प्रतिज्ञा’ लांच की।

Deep Dive Online Training Program –

इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा हाल ही में यह कार्यक्रम लांच किया गया है। इसका आयोजन एक सप्ताह तक किया जाएगा। 

बिबेक देवरॉय –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार  परिषद के पुनर्गठन को हाल ही में मंजूरी दी गई। बिबेक देवराय को इस आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। बिबेक देबराय भारतीय सांख्यिकी संस्थान के अध्यक्ष हैं। इस परिषद को दो साल के लिए नियुक्त किया गया है।

आवधिक ग्रीन हाउस गैस बुलिटेन –

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization-WMO) हाल ही में इसका नवीनतम बुलिटेन जारी किया गया। इसके अनुसार ग्रीनहाउस गैसों की बढ़त को इस साल भी दर्ज किया गया है। इसके अनुसार सभी प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों में वृद्धि दर्ज की गई है। कार्बन डाई ऑक्साइड, मीथेन, नाइट्रस ऑक्साइड प्रमुख ग्रीन हाउस गैसें हैं। यह इन गैसों में इसी गति से वृद्धि होती रही तो ग्लोबल वार्मिंग पेरिस समझौते के वैश्विक तापमान के लक्ष्य को पार कर जाएगी।

 A.Y.4,2.

हाल ही में चर्चा में रहा A.Y.4,2. कोरोना वायरस वैरिएंट है। पैंगो नेटवर्क द्वारा इस वंशावली की देखरेख की जाती है। ‘पैंगो’ एडिनबर्ग और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम है। इस वंश को इस साल अप्रैल में खोजा गया था। 

‘हर घर दस्तक’

भारत सरकार कोविड टीकाकरण में वृद्धि लाने के उद्देश्य से हर घर दस्तक कार्यक्रम की शुरुवात करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसे हाल ही में जारी किये जाने संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई है। इसे लोगों के टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरु किया जाना है। मंत्रालय के अनुसार 10.34 करोड़ लोग वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने से चूक गए। 

उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव –

भारतीय निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने हाल ही में उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव की निगरानी हेतु बने तीन सदस्यीय प्रतिनिधमण्डल का नेतृत्व किया। एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय टीम ने इस चुनाव की देखरेख की। इजबेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव को चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। अब ये 5 साल तक अगले कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे संवाद – 2021

हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे संवाद के छठे संस्करण का आयोजन पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा किया गया। यह दो दिवसीय वर्चुएल आयोजन था। इस सम्मेलन की थीम ‘आपदाओं और महामारी के युग में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारी’ थी। इस सम्मेलन में उद्घाटन भाषण राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिया।

हार्वे मिल्क –

ये एक अमेरिकी समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। अमेरिका ने हाल ही में इनके नाम पर एक जहाज लांच किया है। इसे 1950 के दशक में सेवा से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। इस शिप को सैन डिएगो में लांच किया गया। इसके अतिरिक्त पांच अन्य जहाजों का नामकरण भी अमेरिका के नागरिक अधिकारों से संबंधित नेताओं के नाम पर किया जा चुका है।

एंटी स्मॉग वाटर टैंक –

भारत के केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से एंटी स्मॉग वाटर टैंक का उपयोग कर जल का छिडकाव किया गया। उस कार्य को आपातकालीन उपाय के रूप में शुरु किया गया।

भारत में कुपोषण –

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा हाल ही में इससे संबंधित एक रिपोर्ट जारी की गई। इसके अनुसार भारत में कुपोषित बच्चों की संख्या 33 लाख से अधिक है। उनमें से आधे से अधिक तो गंभीर रूप से कुपोषित की श्रेणी में रखे गए हैं। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों वाले राज्यों में महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात सबसे ऊपर हैं। 

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में –

  • पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा। पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने की घोषणा की।
  • फेसबुक अपने फेस रिकाग्नाइजेशन सिस्टम को  करेगा बंद, डाटा करेगा डिलीट।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 हल्के लड़ाकू विमान खरीदने को रक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी।
  • हाल ही में राजस्थान पुलिस ने 2014 के लोन घोटाला मामले में SBI के पूर्व चैयरमैन को गिरफ्तार किया – प्रतीप चौधरी
  • शिल्प लोककला श्रेणी के तहत यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क 2021 में किसे शामिल किया – श्रीनगर
  • मझगांव डॉक ने भारतीय नौसेना को कौनसी स्कार्पियन पनडुब्बी को हाल ही में सुपुर्द किया – वेला
  • किस देश की राजनीतिक पार्टियों ने नई सरकार बनाने के लिए सत्ता-साझाकरण समझौते पर हस्ताक्षर किया – चेक गणराज्य
  • डेनियल ओर्टेगा ने किस देश के राष्ट्रपति का चुनाव लगातार चौथी बार जीता – निकारागुआ

 

नवंबर माह के दिवस –

  • 2 नवंबर – राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
  • 9 नवंबर – विश्व सेना दिवस
  • 11 नवंबर – राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
  • 12 नवंबर – राष्ट्रीय पक्षी दिवस
  • 14 नवंबर – बाल दिवस, विश्व मधुमेह दिवस
  • 17 नवंबर राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस, विश्व विद्यार्थी दिवस
  • 18 नवंबर – विश्व वयस्क दिवस
  • 19 नवंबर – विश्व नागरिकता दिवस
  • 20 नवंबर – सार्वभौमिक बाल दिवस
  • 21 नवंबर – विश्व टेलिविजन दिवस
  • 25 – विश्व मांसाहार निषेध दिवस
  • 26 नवंबर – संविधान दिवस

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?