करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2021 | Current Affairs October 2021

करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2021 | Current Affairs October 2021 :- समसामयिकी घटानाक्रम 2021 में अक्टूबर माह की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घनटाओं का संकलन है। राज्य व केंद्र की महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे संघ लोकसेवा आयोग (UPSC), राज्य लोकसेवा आयोग (PCS), एसएससी (SSC), लेखपाल, बैंक (BANK), रेलवे इत्यादि परीक्षाओं के लिए बहुपयोगी करेंट अफेयर्स।

Green Day Ahead Market (GDAM) –

यह नवीकरण व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की पहल पर शुरु किया गया एक बाजारखंड है। यह बिजली उत्पादन कंपनियों को खुली पहुँच के माध्यम से अक्षय ऊर्जा खरीदने व बेचने में सक्षम बनाएगा। 

भारत और मालदीव में समझौता –

यह समझौता सार्वजनिक क्षेत्र के ऑडिट के क्षेत्र में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए किया गया है। इस समझौते पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू व उनके मालदीव समकक्ष हुसैन नियाजी ने हस्ताक्षर किये। 

शौवकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) –

इन्हें हाल ही में उज्बेकिस्तान का नया राष्ट्रपति चुना गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल अगले 5 साल के लिए होगा। इस पद पर इनका यह दूसरा कार्यकाल होगा। इस चुनाव में इन्हें 80.1 प्रतिशत वोट मिले। ये उजबेकिस्तान लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। 

संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण सप्ताह –

यह 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों में निशस्त्रीकरण  के मुद्दों के बारे में जागरूकता व समझ को बढ़ावा देना है। विश्व में निशस्त्रीकरण को बढ़ावा देने व सामूहिक विनाश के सभी हथियारों को खत्म करने के उद्देश्य से 1952 ई. में संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण आयोग की स्थापना की गई थी।

18वां भारत-आसियान शिखर सम्मेलन –

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाजी हसनल बोलकिया के साथ इस सम्मेलन की सह अध्यक्षता की। आसियान के वर्तमान अध्यक्ष हाजी हसनल बोलकिया (ब्रुनेई के सुल्तान) हैं।

‘फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम’ –

ई-कामर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने भारत में अमेजन फ्यूचर इंजीनियर को लांच करने की घोषणा की है। यह अमेजन का ग्लोबल कम्प्यूटर साइंस एजुकेशन प्रोग्राम है। पहले वर्ष में कंपनी ने 9 राज्यों के करीब 1 लाख छात्रों को लक्ष्य बनाया है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने विकसित की बाल रक्षा किट –

यह 16 साल तक के बच्चों के लिए बनाई गई है। 2 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ये किट 10 हजार बच्चों को मुफ्त वितरित की जाएगी। ये रक्षा किट कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के अंतर्गत कार्य करने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा तैयार की गई है। ये किट बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है।

TATA Sons ने किया एयर इंडिया के अधिग्रहण –

मंत्रियों के एक पैनल ने एयरलाइन के अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इसके बाद कर्ज में डूबी सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी एक बार फिर टाटा ग्रुप के हाथ में चली जाएगी। जे. आर. डी. टाटा ने 1932 ई, में  टाटा एयर सर्विसेज शुरु की थी, जो बाद में टाटा एयरलाइंस बन गई। 19 जुलाई 1946 को यह पब्लिक लिमिटेड कंपनी हो गई। 1953 ई. में यह सरकारी कंपनी बन गई। 

भारतीय अमीरों की सूची –

रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अम्बानी लगातार 10वें वर्ष भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इनकी सम्पत्ति 7,18,000 करोड़ है। इनके बाद 5,05,900 करोड़ रुपये की सम्पत्ति के साथ गौतम अडानी एण्ड फैमिली दूसरे नंबर पर है। अडानी की सम्पत्ति में हर दिन 1000 करोड़ से भी अधिक की वृद्धि हो रही है।  

 

फ्रांस के राष्ट्रपति को सजा –

पेरिस की एक अदालत ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 के चुनाव में अनुमत मात्रा से दोगुनी राशि खर्च करने के कारण 1 साल की सजा सुनाई गई है।

51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार –

भारतीय फिल्म अभिनेता रजनीकांत को हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति एम. बैंकेया नायडू द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भारत का सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार है। भारत सरकार द्वारा इसे 1969 ई. में स्थापित किया गया था।

जयनगर-कुर्था सीमा पार रेल लिंक –

नया क्रास-बार्डर रेल खण्ड हाल ही में नेपाल सरकार को सौंपा गया है। इसे भारत सरकार के अंतर्गत इरकॉन इंटरनेशनल द्वारा इस रेल लाइन परियोजना का कार्य किया गया।। यह जयनगर से नेपाल के कुर्था तक है।

मुस्लिम उइगर समुदाय –

उइगर मुस्लिमों के अधिकारों के लिए 43 देशों ने संयुक्त राष्ट्र में चीन से आह्वान किया है। अमानवीय व्यवहार, यौन हिंसा, लिंग आधारित हिंसा, व नसबंदी जैसे अत्याचारों पर फोकस करने के उद्देश्य से अमेरिका, यूरोप व एशियाई देशों द्वारा एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये गए।

राष्ट्रीय अंतर-धार्मिक सम्मेलन –

हाल ही में लोकमत मीडिया द्वारा नागपुर में 

 

किस राज्य कैबिनेट ने लाखो माइक्रो फाइनेंस कर्जदारों को राहत देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की मंजूरी दी ?

उत्तर – असम। इससे करीब 11 लाख माइक्रो फाइनेंस कर्जदारों को राहत मिलेगी।

अगले विधानसभा सत्र में  ‘सामाजिक जबावदेही कानून’ पारित कराने को लेकर हाल ही में किस राज्य में राज्यव्यापी अभियान चलाया गया ?

राजस्थान।

किस देश ने हाल ही में पर्यटकों को अपने वाहन से देश में आने पर प्रतिबंध हटा दिया है  ?

नेपाल।

हाल ही में अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया गया, इसकी रेंज कितनी है – 5000 किलोमीटर

खराब प्रदर्शन वाले जिलों में डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण हेतु सरकार कौनसा अभियान चलाएगी – ‘घर घर दस्तक’

कोलकाता प्रेस क्लब में बंगबंधु संवाद केंद्र का उद्घाटन हाल ही में किसके द्वारा किया गया – बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री

हाल ही में किस देश ने 2050 तक शून्य शुद्ध कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की घोषणा की – आस्ट्रेलिया

भूमि सीमा सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से हाल ही में किस देश ने एक नया कानून पारित किया – चीन

हाल ही में किस भारतीय तटरक्षक जहाज का उद्घाटन किया गया – सार्थक

 

अक्टूबर माह के दिवस –

  • 1 अक्टूबर – वृद्धों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 1 अक्टूबर – विश्व शाकाहारी दिवस
  • 2 अक्टूबर – गाँधी जयंती (अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)
  • 3 अक्टूबर – विश्व प्रकृति दिवस
  • 4 अक्टूबर – विश्व पशु दिवस
  • 5 अक्टूबर – विश्व शिक्षक दिवस
  • 8 अक्टूबर – भारतीय वायुसेना दिवस
  • 9 अक्टूबर – विश्व पोस्ट दिवस
  • 10 अक्टूबर – विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
  • 10 अक्टूबर – मृत्यु की सजा के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 12 अक्टूबर – विश्व गठिया दिवस
  • 13 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस
  • 14 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस
  • 15 अक्टूबर – ग्रामीण महिलाओं हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 16 अक्टूबर – विश्व खाद्य दिवस
  • 17 अक्टूबर – गरीबी विरोधी दिवस
  • 20 अक्टूबर – विश्व सांख्यिकी दिवस
  • 20 अक्टूबर – राष्ट्रीय एकता दिवस
  • 21 अक्टूबर – पुलिस स्मारक दिवस
  • 24 अक्टूबर – संयुक्त राष्ट्र दिवस
  • 24 अक्टूबर – विश्व पोलियो दिवस
  • 28 अक्टूबर – राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
  • 28 अक्टूबर – राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस
  • 29 अक्टूबर – अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस
  • 29 अक्टूबर – विश्व स्ट्रोक दिवस
  • 31 अक्टूबर – राष्ट्रीय एकता दिवस
  • 31 अक्टूबर – विश्व बचत दिवस
  • 31 अक्टूबर – विश्व शहर दिवस

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?