डेली करेंट अफेयर्स 13 नवंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

बिहारी पुरस्कार के बारे में, भारतीय जैविक डेटा केंद्र की स्थापना कहाँ पर की गई ? बाजरा दिवस, दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झण्डी, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा…

बिहारी पुरस्कार

यह साहित्य जगत से संबंधित एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। हाल ही में 31वें और 32वें बिहारी पुरस्कार से मधु कांकरिया और डॉ. माधव हाड़ा को सम्मानित किया गया है। मधु कांकरिया को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हम यहाँ थे’ के लिए 31वां बिहारी पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना 1991 ई. में के. के. बिड़ला फाउण्डेशन द्वारी की गई। इसका नामकरण भारत के प्रसिद्ध कवि बिहारी के नाम पर किया गया है। हर साल यह पुरस्कार हिन्दी या राजस्थानी में प्रकाशित उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के साथ 2.5 लाख की धनराशि प्रदान की जाती है।

भारतीय जैविक डेटा केंद्र

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के फरीदाबाद में जीव विज्ञान डेटा केंद्र के लिए देश के पहले नेशनल सेंटर Indian Biological Data Center का उद्घाटन किया। इसकी स्थापना क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र, फरीदाबाद में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर में 1 डेटा डिजास्टर रिकवरी साइट के साथ की। इसकी भण्डारण क्षमता चार पेटाबाइट्स की है।

बाजरा दिवस

हाल ही में ओडिशा राज्य ने 10 नवंबर को राज्य बाजरा दिवस मनाया। बाजरा एक खरीफ की फसल है जो वर्षा पर आधारित है। भारत विश्व में बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में विश्व के कुल बाजरा उत्पादन का 41 प्रतिशत हिस्सा उपजाया जाता है।

1 – प्रधानमंत्री ने दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को कहाँ से हरी झण्डी दी ?

उत्तर – बेंग्लुरु

2 – केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ पर स्थित है, जिसके टर्मिनल 2 का उद्घाटन हाल ही में किया गया ?

उत्तर – बेंग्लुरु

3 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में शिक्षा संबंधी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ कहाँ पर किया ?

उत्तर – भुवनेश्वर

4 – प्रधानमंत्री ने बेंग्लुरु में 108 फीट ऊँची किसकी प्रतिमा का अनावरण किया ?

उत्तर – नादप्रभु केम्पेगोड़ा

5 – किस राज्य विधानसभा ने श्रेणियों के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 77 प्रतिशत करने सबंधी विधेयकर पारित किया है ?

उत्तर – झारखण्ड

6 – भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी की 9वीं मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन हाल ही में कहाँ पर किया गया ?

उत्तर – नई दिल्ली

7 – अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने हाल ही में किस देश को अपनी मुद्रा निगरानी प्रणाली से हटाया है ?

उत्तर – भारत

8 – किस देश की राजधानी में आग लगने से हाल ही में 10 मे से 7 भारतीयों की मौत हो गई ?

उत्तर – मालदीव

9 – प्रधानमंत्री ने गौरव काशी दर्शन ट्रेन को किस राज्य में हरी झण्डी दी ?

उत्तर – कर्नाटक

10 – राष्ट्रीय शिक्षा दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है ?

उत्तर – अबुल कलाम आजाद (आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री)

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?