डेली करेंट अफेयर्स 20 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने 45 दिन बाद दिया इस्तीफा, कब मनाया जाता है विश्व सांख्यिकी दिवस, काशी तमिल संगम का आयोजन कहाँ पर होगा ? सपन सेनगुप्ता का निधन, शिव नादर बने भारत के सबसे बड़े दानवीर, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के सीएमडी बने प्रदीप सिंह खरोला…

ब्रिटिश पीएम का इस्तीफा –

यूनाइटेड किंगडम की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद ग्रहण के 45 दिन बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही ये ब्रिटेन की सबसे कम कार्यकाल की प्रधानमंत्री हो गई हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में इनका कार्यकाल 6 सितंबर 2022 को शुरु हुआ था। इनके इस्तीफे के बाद पार्टी ने नए नेता की खोज शुरु कर दी है। ये प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही टैक्स कटौती को लेकर विरोधियों के बीच निशाने पर थीं।

विश्व सांख्यिकी दिवस –

हर साल 20 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। वहीं भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस 29 जून को मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के मार्गदर्शन में मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था। इस साल 2022 के विश्व सांख्यिकी दिवस की थीम ‘सतत विकास के लिए आंकड़े’ रखी गई है।

काशी तमिल संगम

16 नवंबर से 29 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगम का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न वर्गों के 12 समूहों के 2400 से अधिक तमिल लोग काशी का दौरा करेंगे।

सपन सेनगुप्ता का निधन

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध म्यूजिक कंपोजर व फिल्म डायरेक्टर सपन सेनगुप्ता का 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

शिव नादर –

HCL के संस्थापक शिव नादर को US Indian Strategic Partnership Forum के 2022 के लाइपटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चना गया। ये देश के सबसे बड़े दानवीर बने गए हैं, इन्होंने इस बार कुल 1161 करोड़ रुपये दान किये। एडलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2022 के अनुसार इनके बाद विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी का नाम आता है, जिन्होंने इस बर 484 करोड़ रुपये दान किये।  

प्रदीप सिंह खरोला –

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन ने प्रदीप सिंह खरोला को अपना सीएमडी नियुक्त किया है। इस पद पर इन्हें दो वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। ये 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसी साल मार्च में इन्हें NRA का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

1 thought on “डेली करेंट अफेयर्स 20 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?