डेली करेंट अफेयर्स 19 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

रोजर बिन्नी बने बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष, विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस, एंटोनियो गुटेरेस की भारत यात्रा, भारती दास बनीं लेखा महानियंत्रक, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के टर्मिनल का शिलान्यास…

रोजर बिन्नी बने BCCI अध्यक्ष

Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने 67 वर्षीय रोजर बिन्नी को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाली 1983 ई. की इंडियन टीम का हिस्सा थे। उस टूर्नामेंट में इन्होंने भारत के लिए सर्वाधिक 18 विकेट लिए। ये बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में इस पद पर सौरव गांगुली का स्थान लेंगे। क्रिकेटर के रूप में इन्होंने इंडियन टीम के लिए 27 टेस्ट, और 72 वनडे मैच खेले। इन्होंने टेस्ट मैच में 47 और वनडे में 77 विकेट लिए।

विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस

हर साल 17 अक्टूबर को विश्व गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘Dignity for all in practice is the Umbrella’ रखी गई। इस साल की विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 के मुताबिक भारत में सबसे अधिक असमानता देखी गई है।

एंटोनियो गुटेरेस की भारत यात्रा –

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए। इन्होंने आईआईटी बाम्बे के छात्रों को संबोधित किया।

भारती दास बनीं लेखा महानियंत्रक

भारतीय सिविल लेखा सेवा की 1988 बैच की अधिकारी भारती दास को केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से लेखा महानियंत्रक नियुक्त किया है। इन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के लिए लेखा महानियंत्रक नियुक्त किया गया है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की। ये देश की 27वीं महालेखा नियंत्रक बनीं। इससे पहले ये केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट –

केंद्रीय गृहमंत्री ने मध्य प्रदेश के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया। इस टर्मिनल के निर्माण पर 446 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण के बाद टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 3500 वर्गमीटर से बढ़कर 20 हजार वर्गमीटर हो जाएगा। विस्तार के बाद इसकी विमान खड़ा करने की क्षमता 3 से बढ़कर 13 हो जाएगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर में जल जीवन मिशन के तहत 4300 करोड़ रुपये की अन्य याजनाओं का भी शिलान्यास किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?