डेली करेंट अफेयर्स 22 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

खेलो इंडिया यूथ का अगला आयोजन मध्यप्रदेश में, ज्योति याराजी ने बाधा दौड़ में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, गुजरात में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन, अमेरिका से बापस आए भारत के पुरावशेष, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, उल्फ क्रिस्टर्सन स्वीडन के प्रधानमंत्री निर्वाचित…

खेलो इंडिया यूथ गेम्स –

साल 2023 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी के बीच मध्य प्रदेश के 8 शहरों में किया जाएगा। इनका उद्घाटन राजधानी भोपाल में किया जाएगा। तत्पश्चात इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, खरगोन, महेश्वर में इनका आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा की गई। मलखंड को इसमें शामिल किया गया है। इस आयोजन में हजारों का संख्या में प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है।

ज्योति याराजी

आंध्र प्रदेश की रहने वाली 22 वर्षीय भारतीय महिला धावक ज्योति याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर की बाधा दौड़ को 12.82 सेकेंड में पार कर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। इन्होंने यह कारनामा बेंग्लुरु में आयोजित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया। इसमें इन्होंने रेलवे का प्रतिनिधित्व किया।  

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गाँधीनगर जिले के अडालज के त्रिमंदिर में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को शुरु किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी बच्चों के साथ स्कूल में बैठे।

अमेरिका से बापस आए भारत के पुरावशेष

अमेरिका ने भारत से तस्करी कर ले जाए गए 4 मिलियन डॉलर मूल्य के 307 पुरावशेषों को भारत को बापस किया। इन्हें भारत के कई स्थानों से चोरी कर विदेश में तस्करी के माध्यम से पहुँचाया गया था। इनमें से अधिकांश वस्तुओं को कुख्यात व्यापारी सुभाष कपूर के पास से बरामद किया गया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष

शशि थरूर को 7897-1072 वोटों से हराकर मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत की घोषणा की।

उल्फ क्रिस्टर्सन –

स्वीडन की संसद द्वारा 59 वर्षीय उल्फ क्रिस्टर्सन को देश का अगला प्रधानमंत्री चुना गया। इन्हें संसद में 173 के मुकाबले 176 वोट मिले। इन्हें यह जीत तीन दलों के गठबंधन के सहयोग से मिली। जिसमें दक्षिणपंथी पार्टी स्वीडन डेमोक्रेट्स भी शामिल है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?