डेली करेंट अफेयर्स 24 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

इसरो ने किया हाइब्रिड मोटर का सफल परीक्षण, म्यामार के सैन्य हैलेकॉप्टर ने स्कूल पर किया हमला 13 लोगों की मौत, म्यांमार की नेता आंग सान सू की को 3 साल की सजा…

इसरो ने किया हाइब्रिड मोटर का परीक्षण

बेंग्लुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाइब्रिड मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह संभावित रूप से आगामी लांच वाहनों के लिए नई प्रणोदन प्रणाली के लिए मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसका परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में किया गया। इस मोटर ने लिक्विड ऑक्सीजन को ऑक्सीडाइजर के रूप में और हाइड्राक्सिल टर्मिनेटेड पॉलीब्यूटाडाइन को ईंधन के रूप में प्रयोग किया।

म्यामार के सैन्य हैलेकॉप्टर ने स्कूल पर किया हमला

हाल ही में म्यामार की सेना के एक हेलीकॉप्टर द्वारा एक स्कूल और एक गाँव पर हमला कर दिया गया। इस हमले में 7 बच्चों सहित कुल 13 लोगों की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त बहुत से लोगों के घायल होने की खबर आयी है। यह गाँव म्यामांर के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्कूल प्रशासन के अनुसार यह हमला एमआई-35 हेलीकॉप्टर द्वारा मशीनगन और भारी हथियारों से किया गया। फरवरी 2021 में हुए सरकार के तख्तापलट के बाद से ही म्यामार की स्थिति खराब होती गई। अब वहाँ भी आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है। म्यामांर में भी विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से कमी आ रही है। साथ ही विदेशी ऋण भी बढ़ता जा रहा है। काफी संख्या में लोग देश छोड़ रहे हैं। ये लोग पड़ोसी देशों में भी शरण ले रहे हैं। अब तक हजारो लोग भारतीय राज्य मिजोरम में दाखिल हो चुके हैं।

आंग सान सू की को सजा

म्यामांर की पूर्व शीर्ष नेत्री एवं वर्तमान अपदस्थ नेत्री आंग सान सू की को देश की एक अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। इन्हें यह सजा चुनावी धोखाधड़ी में संलिप्त होने का दोषी करार देते हुए सुनाई गई। इससे पहले भी इन्हें कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। ये अब तक देश के बहुत से अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं। ये 2012 से 2016 तक विपक्ष की नेता रहीं। 2016 में 6 दिन के लिए शिक्षा मंत्री रहीं। 2016 से 2021 तक विदेश मामलों की मंत्री रह चुकी हैं।  

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?