हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने दिलीप तिर्की

डेली करेंट अफेयर्स 25 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

हाकी इंडिया के अध्यक्ष बने दिलीप तिर्की, नरेंद्र मोदी के भाषणों पर पुस्तक का विमोचन, अमेजन ने राजस्थान में स्थापित किये सौर फार्म्स, पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन, ब्रकथ्रू पुरस्कार विजेताओं की घोषणा, यूको बैंक को रुपया व्यापार की मंजूरी…

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए दिलीप तिर्की

भारत के 44 वर्षीय प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी दिलीप तिर्की को हॉकी इंडिया का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। ये मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और भारत के लिए एशियन व ओलंपिक खेलों में मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी हैं। इस अध्यक्ष पद के लिए राकेश कत्याल और भोलानाथ सिंह ने अपने नाम को बापस ले लिया। ये साल 1996, 2000 और 2004 में ओलंपिक में भाग लेने वाली पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। साथ ही ये साल 1998, 2003 और 2007 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थे।  

मोदी के भाषणों पर किताब का विमोचन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर एक किताब ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स’ का विमोचन किया गया। इसका विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा केरल के राज्यपाल आरिफ मो. की मौजूदगी में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया गया था। यह किताब विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री जी के 86 भाषणों पर आधारित है।

अमेजन सौर फार्म्स

ई कामर्स कंपनी अमेजन ने भारत में अपनी पहली सौर परियोजना के तहत राजस्थान में तीन नए सोलर फार्म्स की घोषणा की है। इनमें 420 मेगावाट की संयुक्त ऊर्जा क्षमता होगी। अमेजन ने साल 2025 तक अपने व्यवसाय में 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा के उपयोग को लक्ष्य बनाया है।

पर्यावरण मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन

पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात राज्य द्वारा की जाएगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन एकतानगर में किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन में छः विषयगत सत्र हुए।

Breakthroug Prize

यह विज्ञान के क्षेत्र में सबसे समृद्ध पुरस्कार है। इसके विजेता 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि प्राप्त करेंगे। सिलिकॉन वैली उद्यमियों द्वारा साल 2010 में ब्रेकथ्रू पुरस्कार की स्थापना की गई थी। इन उद्यमियों में मार्क जुकरबर्ग व उनकी पत्नी प्रिसिला चान, सर्गेई ब्रिन, और मिलनर शामिल थे। हाल ही में 2023 के लिए भौतिकी, जीव विज्ञान और गणित श्रेणी में इसके विजेताओं की घोषणा की गई।

यूको बैंक को रुपया व्यापार की मंजूरी

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता यूको बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपया व्यापार करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब ये भारतीय रूपये में व्यापार निपटाने के उद्देश्य से रूस के गजप्रॉम बैंक के साथ एक विशेष वोस्ट्रा अकाउंट खोलेगा। साथ ही आरबीआई ने भारत, श्रीलंका व रूस सहित अन्य देशों के बीच व्यापार समझौते की भी अनुमति दे दी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?