डेली करेंट अफेयर्स 26 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

डॉ. राजीव बहल बने ICMR के महानिदेशक, दिल्ली एम्स के निदेशक बने डॉ. एम. श्रीनिवास, दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला साहित्यकार हिलेरी मेंटल का निधन…

राजीव बहल

डॉ. राजीव बहल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही इन्हें स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग का सचिव भी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्त समिति ने इनकी नियुक्त की मंजूरी दे दी है। अब इस पद पर इनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस पद पर ये डॉ. बलराम भार्गव का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल जुलाई 2022 में समाप्त हो गया था। भार्गव को 16 अप्रैल 2018 को इस पद पर चार साल के लिए नियुक्त किया गया था। डॉ. राजीव बहल वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), जेनेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये WHO में मातृ, नवजात शिशु पर शोध के प्रमुख एवं किशोर स्वास्थ्य सह-नवजात इकाई के प्रमुख के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

दिल्ली एम्स के निदेशक बने डॉ. एम. श्रीनिवास

ESIC मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, हैदराबाद के डीन डॉ. श्रीनिवास को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली का निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद पर ये डॉ. रणदीप गुलेरिया का स्थान लेंगे। गुलेरिया मार्च 2017 से नई दिल्ली एम्स के निदेशक के तौर पर कार्य कर रहे थे। श्रीनिवास पहले दिल्ली एम्स में ही पेडियाट्रिक सर्जरी (बच्चों की सर्जरी) विभाग के प्रोफेसर थे। बाद में 2016 में ये ESIC, हैदराबाद चले गए। अब नई दिल्ली एम्स के निदेशक के पद पर इनका कार्यकाल 5 साल या 65 वर्ष की अवस्था (जो पहले हो जाए) तक का होगा।

प्रसिद्ध लेखिका हिलेरी मेंटल का निधन

बुकर पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लिवरपूल विश्वविद्यालय, ब्रिटेन में अंग्रेजी साहित्य की प्रोफेसर हिलेरी मेंटल का 23 सितंबर 2022 को 70 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये काल्पनिक ऐतिहासिक विषयों पर लिखने वाली लेखिका के रूप में प्रसिद्ध थीं। मुख्य रूप से इन्हें ब्रिटिश शाही परिवार ट्यूडर के राजनीतिज्ञ थॉमस क्रॉमवेल के जीवन पर लिखी गई पुस्तकों के लिए जाना जाता है। इनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘Wolf Hall’ (2009), और ‘Bring up The Bodies’ (2012) ने बुकर पुरस्कार जीते। इनके ब्रिंग अप द बॉडीज उपन्यास पर टीवी धारावाहिक बने और उसे रंगमंच पर नाटक के रूप में प्रदर्शित किया गया। ये एक से अधिक बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं। साल 2020 में इनके उपन्यास ‘The Mirror and The Light’ को बुकर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। इन्होंने 1972 ई. में गेराल्ड मैकवान नामक एक भूविज्ञानी से शादी की और 1981 ई. में इनका तलाक हो गया। 1982 ई. में इन्होंने दूसरा विवाह किया। 1985 ई. में इनका उपन्यास ‘Everyday is Mother’s Day’ प्रकाशित हुआ। इनका जन्म 6 जुलाई 1952 को इंग्लैंड मे हुआ था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?