डेली करेंट अफेयर्स 29 सितंबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, आयुष्मान भारत योजना को 4 साल हुए, राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में मध्यप्रदेश अब्बल, ताजमहल के आस पास 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक, जलदूत एप लांच, 23 आईआईटी की प्रदर्शनी IInvenTiv…

आशा पारेख

फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार – 2022 के लिए चुना गया है। इन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 30 सितंबर को प्रदान किया जाएगा। आशापारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 ई. को कर्नाटक में हुआ था। इस पुरस्कार की शुरुआत दादा साहेब फाल्के की जन्म शताब्दी 1969 ई. में की गई थी। इस पुरस्कार के साथ एक स्वर्ण कमल और 10 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इससे पहले 2018 में अमिताभ बच्चन और 2019 में रजनीकांत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आयुष्मान भारत – PMJAY

हाल ही में चर्चा में रही आयुष्मान योजना को चार साल पूरे हो चुके हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को प्रधानमंत्री द्वारा 23 सितंबर 2018 को रांची में लांच किया गया था। इसके तहत गरीबों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए साल में 5 लाख रुपये तक प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के मौके पर राजधानी नई दिल्ली में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मध्यप्रदेश में 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीते। नागरिक प्रबंधन में इंदौर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अब तक इंदौर का नाम स्वच्छता में शीर्ष पर होने के लिए जाना जाता था।

ताजमहल पर सुप्रीमकोर्ट

भारत की सर्वोच्च अदालत ने ताजमहल के आस पास 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने का आदेश दिया है। उच्चतम न्यायलय ने आगरा विकास प्राधिकरण को इस संबंध में निर्देश दिया है। जिससे वहाँ के दुकानदारों व कारोबारियों के काम पर तलवार लटक गई है। ताजमहल के आस-पास 400 से ज्यादा दुकानें, एंपोरियम व होटल हैं। दरअसल इस क्षेत्र में अवैध रूप से कई गतिविधियों का हवाला दिया गया है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की रोक लगाई गई तो उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा।

जलदूत एप –

आने वाले समय में पानी की समस्या दूर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जलदूत नाम से एक एप लांच की है। इसे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया। इसके तहत मानसून से पूर्व व पश्चात साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर की माप की जाएगी।  

IInvenTiv –

देश के 23 आईआईटी की पहली रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट प्रदर्शनी का आयोजन 14-15 अक्टूबर को आईआईटी दिल्ली परिसर में किया जाएगा। यह एक विशाल अनुसंधान एवं विकास प्रदर्शनी होगी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?