डेली करेंट अफेयर्स 6 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

रसायन विज्ञान के नोबल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा, तेलंगाना राष्ट्र समिति अब भारत राष्ट्र समिति, दुबई में हिन्दू मंदिर का उद्घाटन, 5 अक्टूबर को मनाया गया विश्व शिक्षक दिवस…

रसायन का नोबल पुरस्कार – 2022

नोबल समिति द्वारा इस साल के रसायन के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है। इस बार रसायन का नोबल पुरस्कार Barry Sharpless (USA) और Morten Meldal (Denmark) को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।

भारत राष्ट्र समिति

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया है। अब TRS का नाम BRS होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा पार्टी की आम बैठक के बाद लिया गया है।

दुबई में हिन्दू मंदिर

एक मुस्लिम राष्ट्र संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में हिन्दू मंदिर का अनावरण किया गया है। इसका उद्घाटन 4 अक्टूबर को किया गया। यह दुबई के जबेल अली में स्थित है। जिसे दुबई का पूजा गाँव भी कहा जाता है। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को यहाँ पर एंट्री दशहरे के मौके पर 5 अक्टूबर को मिलेगी। पहले से ही अक्टूबर माह के लिए मंदिर में दर्शन करने के लिए अपाइंटमेंट्स फुल हो चुकी हैं। यह सभी संप्रदायों के लिए खोला गया दुबई का पहला मंदिर है। यहां पर 16 हिन्दू देवी देवताओं सहित गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा की जाएगी। वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत सुंजय सुधरी हैं।

5 अक्टूबर को मनाया गया विश्व शिक्षक दिवस

हर साल दुनिया भर में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने संबंधी प्रस्ताव 1966 ई. में पारित किया गया था। जीवन में शिक्षक की भूमिका की महत्ता को समझाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?