डेली करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर 2022 | Daily Current Affairs in Hindi

भौतिकी के नोबल विजेताओं के नामों की घोषणा, उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का पहला फेज बनकर तैयार, टाइम पत्रिका की जारी नई सूची, अनिल कुमार बने IAF के उपाध्यक्ष…

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा

साल 2022 के लिए भौतिकी के नोबल पुरस्कार के लिए तीन वैज्ञानिकों अलाइन अस्पैक्ट (फ्रांस), जॉन एफ. क्लॉसर (अमेरिका), और एन्टोन जेलिंगर (ऑस्ट्रिया) को चुना गया है। इन्हें यह पुरस्कार ‘क्वांटम मैकेनिक्स’ के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इन्हें यह सम्मान रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा प्रदान किया गया है।

महाकाल कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के उज्जैन में बनाए गए महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण 11 अक्टूबर को करेंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन में वाराणसी के तर्ज पर महाकाल कॉरिडोर का पहला फेज बनकर तैयार हो चुका है।

टाइम पत्रिका की ‘100Next’ –

टाइम पत्रिका द्वारा जारी की गई ‘100Next’ सूची में एकमात्र भारतीय आकाश अंबानी (रिलायंस जियो के चेयरमैन) को स्थान दिया गया है। इस सूची में उद्योग जगत के दुनिया भर के उभरते सितारों को स्थान दिया गया है।

IAF के उपाध्यक्ष बने अनिल कुमार

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अनिल कुमार को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉटिकल्स फेडरेशन (IAF) का उपाध्यक्ष चुना गया है। IAF अंतरिक्ष के क्षेत्र में कार्य करने वाली विश्व की एक अग्रणी संस्था है। दुनिया के 72 देशों में इसके 433 सदस्य हैं। जिसकी स्थापना 1951 ई. में की गई थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?